फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration of school vehicles that have failed fitness tests will be cancelled, and their recognition will also be revoked.

Meerut News: फिटनेस खत्म हो चुके स्कूली वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त, मान्यता भी जाएगी

Thu, 20 Aug 2026 05:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 20 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Registration of school vehicles that have failed fitness tests will be cancelled, and their recognition will also be revoked.
कलक्ट्रेट में आयोजित जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अफसरों को सख्ती से पालन करने को कहा
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के तहत स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती कर दी है। 11 से 25 अगस्त तक चल रहे विशेष अभियान के बीच बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की विशेष बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने फिटनेस और परमिट समाप्त हो चुके स्कूली वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि जिन स्कूलों के वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है और उन्होंने तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद फिटनेस नहीं कराई गई, ऐसे वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जाए, साथ ही इनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाए। जिन वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके हैं और तीन नोटिस के बाद भी उनका नवीनीकरण नहीं कराया गया, उन्हें सीज करने के निर्देश डीएम ने दिए। जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन किसी भी स्थिति में बच्चों के आवागमन के लिए न किया जाए। यदि कोई स्कूल अनफिट वाहन संचालित करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन, यातायात निरीक्षक संतोष सिंह, यातायात निरीक्षक लालता प्रसाद पांडेय, बेसिक शिक्षा विभाग के प्रदीप कुमार सहित स्कूलों के ट्रांसपोर्ट प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल वाहन में हेल्पर होना जरूरी : डीएम
स्कूली वाहन में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन को वाहनों में एक अटेंडेंट नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। छात्राओं के लिए महिला और छात्रों के लिए पुरुष अटेंडेंट नियुक्त करने को कहा गया है। बैठक में स्कूली वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन में हो रही देरी का मुद्दा भी उठा। जिलाधिकारी ने ऐसे वाहन चालकों की सूची परिवहन विभाग, अपर जिलाधिकारी (नगर) और पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed