फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration closed in Hepatitis C clinic in Western UP

पश्चिमी यूपी के एकमात्र हेपेटाइटिस सी क्लीनिक में पंजीकरण बंद, स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा टेकओवर

Thu, 30 May 2019 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Registration closed in Hepatitis C clinic in Western UP
हेपेटाइटिस - फोटो : SELF
मेरठ जिला अस्पताल में चल रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एकमात्र हेपेटाइटिस-सी क्लीनिक में नए मरीजों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। इसके लिए वहां नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। 20 मई के बाद कोई भी पंजीकरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अब इस क्लीनिक में तभी पंजीकरण शुरू किए जाएंगे, जब स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय इसे टेकओवर करेगा। अब सिर्फ उन्हीं मरीजों का इलाज होगा, जिनका पहले से चल रहा है।
विज्ञापन


अभी तक यहां इंटरनेशनल एनजीओ डॉक्टर्स विद्आउट बॉर्डर की टीम मरीजों का निशुल्क इलाज कर रही है। उनका कांट्रेक्ट (अनुबंध) जून 2019 तक का है। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी क्लीनिक की शुरुआत 25 जनवरी 2017 में हुई थी। तब से यहां अब तक करीब 2200 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 800 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस क्लीनिक में तीन डॉक्टर, तीन नर्स, तीन काउंसलर, दो लैब टेक्नीशियन समेत 25 लोगों का स्टाफ है। जिला अस्पताल के कमरा नंबर 17 में चल रहे इस क्लीनिक के इंचार्ज डॉ. हेमंत ने बताया कि यूपी सरकार इस क्लीनिक को टेकओवर कर लेगी। यह तय किया गया है कि वेटिंग में चल रहे मरीजों का इलाज टेकओवर करने केबाद ही शुरू किया जाएगा। लिहाजा पंजीकरण रोक दिया गया है और इसकेलिए नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

माइक्रोबायोलॉजी लैब में तैयार हो रहा बड़ा केंद्र
उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भी हेपेटाइटिस सी का बड़ा केंद्र बनाया जा रहा है। इसमें हेपेटाइटिस सी के मरीजों का इलाज किया जाएगा। मेरठ केअलावा बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर आदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के मरीज यहां इलाज करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed