फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registering the report against the person who called himself a Minister

खुद को राज्यमंत्री बताने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Sep 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 02 Sep 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Registering the report against the person who called himself a Minister
हमीदुल्ला खां के खिलाफ केस दर्ज

मेरठ में हमीदुल्ला खां द्वारा खुद को राज्यमंत्री बता शहर में होर्डिंग लगवाने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। भाजपा नेताओं ने इसे धोखाधड़ी बताया। उन्होंने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर ब्रह्मपुरी थाने में हमीदुल्ला खां के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र के एल ब्लॉक में हमीदुल्ला खां नाम के व्यक्ति ने ईदुल-अजहा की बधाई देते होर्डिंग लगवाए हैं। इन होर्डिंग में उसने खुद को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दर्शाया हुआ है। भाजपाइयों का कहना था कि मेरठ निवासी इस नाम का कोई भी व्यक्ति राज्यमंत्री नहीं है। शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बासित अली कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी मंजिल सैनी दहल से मिले। उन्हें कई तथ्य और साक्ष्य दिखाकर इस मामले में कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि हमीदुल्ला खां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की ग्रीन सिटी का रहने वाला है।

विज्ञापन

ईद के बाद आरोपी की गिरप्तारी की जाएगी

Registering the report against the person who called himself a Minister
ईद के बाद होगी गिरफ्तारी

उधर, एलआईयू टीम ने भी इस मामले में भाजपा नेताओं से बात की है। दरअसल ईद का मौका होने की वजह से इस मसले को लेकर पुलिस के साथ एलआईयू भी अलर्ट थी। ईद के बाद आरोपी की गिरप्तारी की जाएगी।

कई दिन से खुद का करा था स्वागत
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बासित अली ने बताया कि हमीदुल्ला खां कई दिन से खुद को राज्यमंत्री बताकर घूम रहा था और अपना स्वागत करा रहा था। लोगों के काम कराने के दावे कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह कई दिनों से उसकी छानबीन में लगे थे। उन्होंने हमीदुल्ला से मिलकर उसका विजिटिंग कार्ड लिया। कार्ड में उसने खुद को निदेशक/राज्यमंत्री प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश सहकारी खादी ग्रामोद्योगवस्तु आपूर्ति लिखा है। उसने खुद को योगेंद्र नाथ पांडे कबीना मंत्री उत्तर प्रदेश होना भी बताया। ये भी पता चला है कि हमीदुल्ला नाम का व्यक्ति संभवत: सपा सरकार में भी राज्यमंत्री था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed