{"_id":"61db446425bbf0679b2c923e","slug":"refused-to-give-jewelry-by-giving-twice-the-amount-city-news-mrt572814688","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुनी रकम बताकर गहने देने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुनी रकम बताकर गहने देने से किया इनकार
विज्ञापन

मेरठ। सूदखोर ने उधार की रकम को दो गुना बताकर महिला को गहने देने से इनकार कर दिया। पति के साथ थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी है।
फूलबाग कॉलोनी निवासी एक महिला ने पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान पड़ोसी सूदखोर के यहां अपने गहने गिरवी रख एक लाख रुपये उधार लिए थे। छह माह में रकम लौटाने की बात तय हुई थी। महिला ने बताया कि इस दौरान वह हैदराबाद रहने चली गई। वहां से महिला ने सूदखोर को दो माह में ही एक लाख रुपये की रकम ऑनलाइन सूदखोर को लौटा दी। महिला ने सूदखोर से फोन पर वापस आकर जेवर लेने की बात कही। कुछ दिन पहले महिला वापस आई और गहने लेने सूदखोर के पास पहुंची। आरोप है कि सूदखोर ने महिला पर दो लाख रुपये लेने के साथ ही एक लाख रुपये बकाया बताया। रविवार को पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ नौचंदी थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है दोनों पक्षों को बुलाकर बात कराई जाएगी।