फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Received budget of 128 crores, bridge construction work started

मेरठ: 128 करोड़ का बजट मिला, सेतु निर्माण कार्य शुरू, 2022 तक बनाए जाने हैं सभी सेतु

Sat, 25 Sep 2021 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 25 Sep 2021 01:44 AM IST
सार

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक केवी सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग प्रोजेक्ट के तहत ही गंगनहर पर जगह-जगह सेतु निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन
Received budget of 128 crores, bridge construction work started
गंगनहर पटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगनहर की दायीं पटरी पर कांवड़ मार्ग का निर्माण किया जाना है। इससे पहले गंगनहर और रेलवे लाइन के ऊपर कुछ स्थानों पर सेतु का निर्माण भी किया जाना है। इसके लिए सरकार ने सेतु निगम को गाजियाबाद सीमा से मुजफ्फरनगर सीमा तक 12 स्थानों पर सेतु का निर्माण करने की जिम्मेदारी दी है। सेतु निर्माण पर 128 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेतु निगम ने चार स्थानों पर कार्य शुरू करा दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड सीमा से उप्र की गाजियाबाद सीमा तक पहले से ही बायीं पटरी पर कांवड़ पटरी मार्ग बना है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। कांवड़ पटरी मार्ग से गुजरते समय प्रतिवर्ष नहर में डूबने की घटनाएं होती हैं। कांवड़ यात्रा के समय मार्ग पर जाम रहता है।
विज्ञापन


इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने भाजपा सरकार बनते ही गंगनहर की दायीं पटरी पर चौ. चरण सिंह कांवड़ मार्ग बनाने की घोषणा की थी।

पीडब्लूडी ने बजट प्रस्ताव तैयार किया था, जिसको शासन ने स्वीकृति दे दी है। नहर पर जगह-जगह पुल निर्माण करने के लिए सेतु निगम को जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने सेतु निगम को 128 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक केवी सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग प्रोजेक्ट के तहत ही गंगनहर पर जगह-जगह सेतु निर्माण किया जाना है। कई स्थानों पर काम शुरू कर दिया गया है। 2022 तक सभी सेतु बनाए जाने हैं, धन की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed