फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rastr gaan ke saath bahi rastr bhakti ki dhaara

राष्ट्रगान के  साथ बही राष्ट्रभक्ति की धारा  

Fri, 17 Aug 2018 10:51 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 17 Aug 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
rastr gaan ke saath bahi rastr bhakti ki dhaara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

15 अगस्त को अमर उजाला के अभिनय अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शहरवासी सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बने। सुबह ठीक 10 बजे शहर के 80 चौराहों और भैसाली मैदान पर एक साथ राष्ट्रगान हुआ। भैसाली मैदान में मुख्य आयोजन हुआ और शान से तिरंगा फहराया गया। भारत माता की जय के जयकारों से शहर गूंज उठा।

विज्ञापन


भैसाली मैदान में महामंडलेश्वर मां नीलिमानंद महाराज, शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन, पंडित हरीशचंद जोशी, सरदार चरणप्रीत सिंह, रेवरेन डेनियल मसीह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अमर उजाला को इस आयोजन के लिए बहुत शुभकामनाएं दी। एडीजी प्रशांत कु मार ने कहा कि युवाओं को जंग-ए-आजादी की कहानी की जानकारी देने के लिए यह बहुत अच्छा प्रयास है। क्रांतिकारियों की महाआरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। द मिलेनियम स्कूल की शिक्षिका गीतू शर्मा ने सुंदर रंगोली सजाई। परमधाम न्यास के सदस्यों ने शहीदों की आरती गायी। परमधाम न्यास की तरफ से सतीश के निर्देशन में पूरी टीम आयोजन में शामिल हुई। एनसीसी कैप्टन डॉ. आइए खान के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने मॉक ड्रिल किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से जुड़े युवाआें ने शहीदों की जीवन गाथा को नाटक के माध्यम से मंचित किया। युवाओं ने गीत, गजल की प्रस्तुति भी दी। संचालन विक्रम थापा ने किया।
विज्ञापन


कलाकारों ने दी प्रस्तुति
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साध्वी अंबिका भारती, गीता, साध्वी नारायण भारती के निर्देशन में उज्ज्वल, निशांत, ओमकार, गोपाल, जयप्रकाश, पारस, निखिल, शांतनु, नीतिका, तृप्ति, वासु, पारस ने नाटिका प्रस्तुत की। एनसीसी कैडेट शादाब मिर्जा, बिलाल खान, रहमत इलाही, फरमान, माजिद, सुहैद, सलमान, आमिर, समीर, रेहान, जुनैद उपस्थित रहे। कांदबिरी, निर्मल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालसा स्कूल के बैंड ने दी प्रस्तुति
खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज से प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज के निर्देशन में आई छात्राओं ने तिरंगे को सलामी दी। डॉ. इंद्रजीत कौर, इशमीर कौर के निर्देशन में अंजली, अफीफ, सानिया, जिया, कशिश, मुस्कान, शहरीन, प्रांजल, नमरा, बहनिश, शिरीन, इरित्फिा, खुशबू, सपना, सान्या, मुस्कान, सोनिया, सुमैरा, अंजली, सानिया, इल्मा, शीफा, चित्रांशी, अफीफ ने भाग लिया। 

इन चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान
रिठानी, अमर उजाला कार्यालय मोहकमपुर, माधवपुरम मोड़, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, थाना टीपीनगर, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, शिवमंदिर, जैन नगर, जली कोठी, बेगमपुल, बांबे बाजार हनुमान चौक, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी, नई सड़क, पीवीएस मॉल, मेडिकल क ॉलेज, जेल चुंगी, इंदिरा चौक, कंकरखेड़ा शिवचौक, सुपरटेक चौराहा, कचहरी पुल, पल्लव टावर मोदीपुरम, स्टेडियम चौराहा, हंस चौराहा फूलबाग, साकेत चौराहा, जागृति विहार आदि।

ये रहे उपस्थित
एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी राम कुमार, एसएसपी राजेश पांडे, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवालिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, हर्ष गोयल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल, भाजपा महिला मोर्चा की पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर, कमलदत्त शर्मा, शहर विधायक रफीक अंसारी, राजपाल सिंह, अतुल प्रधान, जयबीर सिंह, आदिल चौधरी, चैतन्य देव स्वामी, संगीता राहुल, शरीफ मेवाती, आदिल अंसारी, हिफर्जुरहमान अंसारी, बसपा के जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी, सतपाल पेपला, आतिर रिजवी, दिनेश काजीपुर, संगीता दोहरे, शारदा प्रधान, रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, जिला प्रवक्ता कंवलजीत गुर्जर, जगपाल सिंह, कांग्रेस से अखिल कौशिक, मासूम असगर, हरीकिशन आंबेडकर, मौलाना कारी सलमान कासमी, हाजी इमरान सिद्दकी, समाजसेवी अनूप सिंघल, सरबजीत कपूर, निर्मल, कांदबिरी, मीनाक्षी सिंह, रजनीश कौशल, विनेश जैन, सरबजीत कपूर, कुलदीप त्यागी, पहल संस्था से अमित शर्मा, आयुष गोयल, कुस्तुभ त्यागी, लकी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये रहे हमारे सहयोगी
हीरो मोटोकोर्प, केएल इंटरनेशनल स्कूल, कैच मसाले, महिंद्रा, द अध्ययन स्कूल, दयाल फर्टिलाइजर, केएमसी हॉस्पिटल, होटल कंट्री इन, जय दुर्गा ड्रेस एम्पोरियम, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, इवेंट पैराडाइज।

राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोग हुए शामिल
गाड़ियों से निकलकर राष्ट्रगान में शामिल हुए
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत स्वतंत्र दिवस पर हुए सबसे बड़े राष्ट्रगान के लिए मोदीपुरम हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। राष्ट्रगान शुरू हुआ तो लोग जहां थे, वहीं पर ही खड़े हो गए। अमर उजाला के इस कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टी, सामाजिक संगठन, स्कूलों और व्यापारी वर्ग ने हिस्सा लिया।


ठीक 10 बजे मोदीपुरम पल्लव टावर्स के सामने हाईवे पर दोनों और बैनर लगाकर हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया। हजारों की संख्या में लोग इस पल के गवाह बने। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  संजीव जैन सिक्का, भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला, जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, भाजपा नेता सतेंद्र भराला, भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, भाजपा विधि संयोजक एडवोकेट राजेश मोहन, संजय गुप्ता, विहिप प्रांत मंत्री शीलेंद्र चौहान, भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, रालोद महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर, पार्षद विक्रांत ढाका, एमएसबी इंटर कॉलेज के डायरेक्टर राजीव भारद्वाज, लाल किला होटल के चेयरमैन भारत भूषण अरोड़ा, दिनेश चौहान, लाल सिंह, पूर्व चेयरमैन पदमेंद्र सिंह, अरुण गुर्जर, अश्वनी गुर्जर, आमिर अली, एडवोकेट गौरव मलिक, डीके चौहान, मेरठ कॉलेज पूर्व महामंत्री मोंटी चौहान, संजय पहलवान, शेखर चौहान, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष शौकेंद्र भारद्वाज, राकेश सोम, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा, एसआई उपेंद्र मलिक, टोल रूट ऑपरेशन चेयरमैन बलराम चौधरी, डायरेक्टर पंकज सिंह, अश्वनी, जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, माधुरी डांस एकेडमी चेयरमैन माधुरी मिश्रा, प्रवीन नागर, प्रदीप पूनिया, सुमित पूनिया, एडवोकेट मोहित कुमार, विक्की शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, संजय पनवाड़ी, डॉ. विजय शर्मा, गौरव चौहान, बसपा कैंट विधानसभा महासचिव संदीप पल्हैड़ा, सोनू पल्हैड़ा, डॉ. ओपी तोमर, इंद्रपाल बजरंगी, दिनेश चौहान, सुदेश अहलावत, गुलजार एडवोकेट, विक्की शर्मा, रामअवतार शर्मा, सतेंद्र रंधावा, मनोज शर्मा, मुकेश पूनिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed