यूपी: हस्तिनापुर में प्राचीन पांडव टीले पर मिली ब्रह्मा की दुर्लभ मूर्ति, पुरातत्व लैब भिजवाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के हस्तिनापुर में स्थित प्राचीन पांडव टीले पर ब्रह्मा जी की दुर्लभ मूर्ति प्राप्त हुई है। जानकारी लगने पर पुरात्तव विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मूर्ति की जांच पड़ताल की।
उल्टा खेड़ा के नाम से मशहूर पांडव टीले पर बुधवार सुबह मिली ब्रह्मा जी की दुर्लभ मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
तीन मुख वाली इस मूर्ति में भगवान ब्रह्मा कमल के फूल पर विराजमान हैं। वहीं मूर्ति एक खास तरह के पत्थर से बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण इसे महाभारत काल की मूर्ति बता रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। अधिकारियों ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर आगरा स्थित पुरातत्व विभाग की लैब में जांच के लिए भिजवाया है।
अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद ही यह पता लगाया जा सकेगा कि यह मूर्ति महाभारत काल की है या नहीं। साथ ही यह किस पत्थर से निर्मित है इसकी भी जांच की जाएगी।