RapidX: साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित, हर कोई उठा पाएगा सुविधा का लाभ
RapidX News : साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इस सुविधा का लाभ हर कोई उठा पाएगा।
विस्तार
साहिबाबाद स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया है। रविवार को इसका अनावरण किया है। अब यात्री अपने ई-वाहनों को साहिबाबाद स्टेशन पर लाकर आसानी से चार्ज कर सकेंगे।
यह ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन के गेट नंबर एक पर स्थित बनाया गया है। इस ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन पर विभिन्न प्रकार के ई-वाहनों को चार्ज करने की सुविधा है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां वाहनों की चार्जिंग के लिए 3.3 किलोवाट की क्षमता वाली तीन धीमी चार्जिंग यूनिट और इसके साथ ही 30 किलोवाट की क्षमता वाली एक तेज चार्जिंग यूनिट लगाई गई है। इस सुविधा का लुत्फ उठाने के लिए वाहन मालिकों को एक निर्धारित मोबाइल एप्लिकेशन का प्रयोग करना होगा, जिसमें वाहनों की चार्जिंग के दौरान उपयोग होने वाली विद्युत की खपत की मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी। इसके साथ ही इस मोबाइल एप्लिकेशन में वाहन चार्जिंग में उपयोग हुई विद्युत की यूनिट के हिसाब से ऑनलाइन भुगतान करने की भी सुविधा होगी।
एनसीआरटीसी का यह कदम लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के कई उपायों में से एक है। इस स्टेशन पर यात्री अपने चौपहिया वाहनों को फास्ट चार्जिंग यूनिट पर महज एक घंटे में फुल चार्ज कर सकेंगे। वहीं, धीमी चार्जिंग यूनिट पर चौपहिया वाहनों के चार्ज होने में लगभग तीन घंटे और दुपहिया वाहनों को लगभग डेढ़ घंटे का समय लगेगा। यात्री नमो भारत ट्रेनों में यात्रा करने के दौरान अपने वाहनों को चार्जिंग पर लगा सकते हैं और वापसी पर अपने वाहन को फुल चार्ज के साथ घर ले जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वर्ष ने बताया कि जल्द ही ईवी चार्जिंग सुविधाओं को आरआरटीएस के अन्य स्टेशनों गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नॉर्थ तक भी बढ़ाया जाएगा। इस विस्तार से न केवल आरआरटीएस यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि स्थानीय निवासी भी इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज