फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid rail will speed up development of Muzaffarnagar

रंग लाए प्रयास

Sun, 13 Dec 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rapid rail will speed up development of Muzaffarnagar
रैपिड रेल से मुजफ्फरनगर का विकास होगा तेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैपिड रेल परियोजना को दिल्ली से मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर तक ले जाने की बात कही है और बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। रैपिड रेल के मुजफ्फरनगर तक पहुंचने से जिले में विकास की रफ्तार भी तेज होगी। स्टील, गन्ना और पेपर उद्योग के कारण जिले की देशभर में पहचान है। रेलवे फ्रेट कॉरीडोर और इकॉनामिक्स कारीडोर भी मुजफ्फरनगर से होकर जा रहा है।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और स्थानीय प्रतिनिधि का दो साल के अथक प्रयास आखिरकार सफल होते दिख रहे हैं। मुजफ्फरनगर के सांसद और केंद्र सरकार के राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान रैपिड ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक लाने के लिए दो साल पहले पहल की थी। उन्होंने मांग की थी कि आरआरटीएस को मेरठ के स्थान पर मुजफ्फरनगर तक ले जाया जाए। लोकसभा चुनाव में मुद्दा दब गया। चुनाव के बाद वह फिर से चुनाव जीते तो उन्होंने शहरी विकास मंत्री को पत्र लिखा। इसके बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और अन्य विधायकों को साथ लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिले थे, उस समय मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से इसके लिए सहमति जताई थी। इसके बाद शहरी विकास मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को एक पत्र लिखकर सर्वे के लिए चार करोड़ की डिमांड की थी। संजीव बालियान ने बताया कि योजना पर आठ से दस हजार करोड़ तक खर्च आने की संभावना है। इस योजना के फलीभूत होने से जिले की आम जनता को सीधे लाभ होगा। विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार में मत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कुछ दिन पहले गोरखपुर दौरे के दौरान वह मुख्यमंत्री से मिले थे तब भी इस पर चर्चा हुई थी। संजीव बालियान ने काफी प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है। इससे जिले में विकास तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed