{"_id":"5ab507014f1c1b8c778b74c1","slug":"rape-with-mute-deaf-woman-for-two-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बंधक बनाकर मूक-बधिर महिला से ढाई महीने तक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बंधक बनाकर मूक-बधिर महिला से ढाई महीने तक दुष्कर्म
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इस शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ढाई माह तक बंधक बनाकर मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म किया गया। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बड़ौत में नगर निवासी एक मूक-बधिर महिला का अपहरण कर युवक ने बंधक बनाकर ढाई माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन
मूक-बधिर पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है और उसके चार बच्चे भी हैं। कोतवाली में हंगामा करने वाले लोगों ने बताया कि कपूरगढ़ मुजफ्फरनगर का रहने वाला एक युवक ढाई माह पूर्व महिला का अपहरण कर ले गया था और ढाई माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह महिला ने वहां से भागकर परिजनों को इशारों के माध्यम से सारे मामले की जानकारी दी। कोतवाली में प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे परिजनों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पढ़ें : होटल में बुलाकर विवाहिता से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, भेजा जेल
एसएसआई हेमेन्द्र बालियान ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/