होटल में बुलाकर विवाहिता से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली दो साल पूर्व विवाहिता से होटल में जबरदस्ती गैंगरेप पर आरोपियों ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो वायरल कर दी थी। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने से क्षेत्र में तनाव फैल गया था। पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने वांछित चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बाकी दो फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
दो साल पूर्व क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ गांव के दूसरे संप्रदाय के युवकों ने होटल में बुलाकर उसके साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपी युवक विवाहिता को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल करने को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया था।
पढ़ें : चारा लेने गई दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो
पुलिस ने इस मामले में गांव में सीडी बेचने वाले दो दुकानदारों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने उस वक्त गैंगरेप के मुख्य नामजद आरोपी नजर व इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता ने अपने बयान में साजिद, सत्तार व सलाउददीन के नाम भी गैंगरेप करने में बताए थे। पुलिस ने तीनों को नामजद कर लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगरेप के फरार वांछित आरोपी साजिद पुत्र अल्लामेहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाकी फरार दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/