फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape on condition of marriage, case against husband

निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, कुकर्म करने वाले पति पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 Dec 2017 03:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 06 Dec 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
Rape on condition of marriage, case against husband
निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म

एक युवती से निकाह करने का झांसा देकर एक युवक उसकी अस्मत से खेलता रहा। मामा के घर ले जाने के बहाने युवती के साथ युवक ने पूरी रात दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। क्षेत्र के एक गांव की युवती के मुताबिक नांगल थाने के गांव तिसोतरा निवासी गुलफाम एक माह से निकाह का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। युवती को यह कहकर धोखे से बुलाकर ले गया कि उसे उसके मामा ने बुलाया है। नांगल क्षेत्र के जंगल में सारी रात रखकर उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने मंगलवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पढ़ें : दूसरे समुदायों के युवकों ने दलित युवती से सिनेमा हॉल में किया गैंगरेप

विज्ञापन

पति पर कुकर्म करने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Rape on condition of marriage, case against husband
दुष्कर्म

विवाहिता ने पति पर कुकर्म करने और दहेज में एक कार, एक लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
 
शामली में चांदपुर निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी करीब पांच साल पहले थाना किरतपुर के एक गांव निवासी से विवाह हुआ था। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले उससे खुश नहीं थे। एक कार और एक लाख रुपये नगद की मांग करते थे और मारपीट करते थे। पति बिना इच्छा के अप्राकृतिक कुकर्म करता था। 25 नवंबर की रात पति ने उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। सुबह जब सास और ननद से बताया तो तो उसने भी उसके पति का पक्ष लिया। पति ने उसके पुत्र को छीन लिया और उसे मारपीट कर चांदपुर छोड़कर चला गया। पुलिस ने पति, सास, ननद, ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed