{"_id":"5b3208774f1c1baf6e8ba12b","slug":"rape-from-woman-in-meerut-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में घुसकर दिव्यांग महिला से बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में घुसकर दिव्यांग महिला से बलात्कार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक दिव्यांग महिला से घर में घुसकर तमंचे की नोक पर बलात्कार किया गया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात महिला का पति कमरे में जबकि वह बरामदे में सोयी हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर में कूदा और महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो वहां पहुंचे महिला के पति और सास को आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। देर रात ही महिला ने परिजनों के साथ थाना भावनपुर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, बेहोशी की हालत में फेंक गए दरिंदे
एसओ भावनपुर धर्मेंद्र राठौर के अनुसार महिला का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी सोनू के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/