{"_id":"5f7f574a35af5d7117523da0","slug":"ram-vilas-paswan-had-a-strong-bond-with-saharanpur-wanted-to-strengthen-ljp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास पासवान का सहारनपुर से था गहरा नाता, लोजपा को करना चाहते थे मजबूत, इस सीट से लड़ा था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामविलास पासवान का सहारनपुर से था गहरा नाता, लोजपा को करना चाहते थे मजबूत, इस सीट से लड़ा था चुनाव
Thu, 08 Oct 2020 11:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:45 PM IST
सार
- - तब सहारनपुर जिले का नागल और देवबंद क्षेत्र हरिद्वार सीट में शामिल थे
- - 2012 तक अनेक बार सहारनपुर में चुनावी कार्यक्रमों में हुए शामिल
विज्ञापन
रामविलास पासवान -file photo
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का सहारनपुर जिले से गहरा नाता रहा। वह 1987 में हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, तब सहारनपुर के नागल और देवबंद विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार लोकसभा सीट में शामिल थे। उसके बाद रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी को जिले में मजबूत करने का भी प्रयास किया। उनके निधन की सूचना मिलने पर सहारनपुर जिले के समर्थकों को आघात लगा है।
विज्ञापन
सहारनपुर शहर में रामविलास पासवान के करीबियों में दीपक जाटव प्रमुख हैं, जो दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य भी हैं। दीपक जाटव का कहना है कि रामविलास पासवान के साथ 1987 से अब तक जुड़ेे रहे हैं, उनके निधन से बेहद दुख हुआ।
विज्ञापन
कई बार आए सहारनपुर
रामविलास पासवान ने 1987 में जब हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा तो, वह चुनाव प्रचार के दौरान सहारनपुर शहर में ही घंटाघर के पास स्थित होटल में ठहरते थे। यहीं से चुनाव प्रचार के लिए निकलते थे। इसके बाद 11 नवंबर 1992 में जनता दल की रैली में आए थे। 7 अक्तूबर 1997 में गांधी पार्क में रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के साथ आए थे।
विज्ञापन
उसके बाद 1998 के लोकसभा चुनाव में जनता दल की तरफ से प्रत्याशी दीपक जाटव के समर्थन में सभा करने आए। फिर 19 मई 1999 को जनमंच में कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो, 25 नवंबर 2000 गांधी पार्क के निकट हुई रैली में आए।
इसके बाद 2003 में भी तीन बार सहारनपुर जिले में आए। फिर 2007 के विधानसभा चुनाव में मांडूवाला गांव में कार्यक्रम में शामिल हुए तो, 2012 के विधानसभा चुनाव में रेलवे स्टेशन के पास सभा में पहुंचे थे। इसके बाद उनका सहारनपुर आना नहीं हुआ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/