फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakshabandhan 2023: Bhadra resides all day today, tie Rakhi on 31st, see auspicious time

रक्षाबंधन 2023: आज पूरे दिन भद्रा का वास, कल बांधें भाई की कलाई पर राखी, ये रहेगा शुभ मुहूर्त

Wed, 30 Aug 2023 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Aug 2023 11:53 AM IST
सार

देश भर में कल रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधेंगी। वहीं त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को देखते हुए मेरठ में डीएम ने जनपद में धारा 144 लागू कर दी है। डीएम ने सख्त निर्देश दिए है बेवजह बाजार में घूमते पाए जाने पर सख्त कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Rakshabandhan 2023: Bhadra resides all day today, tie Rakhi on 31st, see auspicious time
रक्षाबंधन 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार सूर्योदय व्यापिनी पूर्णिमा में 31 अगस्त यानी कल मनाया जाएगा। आज सुबह 10:59 मिनट पर पूर्णिमा आरंभ हुई और 31 अगस्त को सुबह 7:06 मिनट तक रहेगी। आज  पूरे दिन भद्रा का वास होगा। इसलिए 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन


आचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि भद्राकाल होने के कारण रक्षाबंधन 30 अगस्त को नहीं मनाएं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि 31 को पर्व मनाएं। 
विज्ञापन


31 अगस्त को पूजन मुहूर्त :  सूर्योदय से सुबह 7 बजे तक
राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त: सूर्योदय से सुबह 8 बजे तक (सिंह लग्न व शुभ की चौघड़िया) 

Rakshabandhan 2023: Bhadra resides all day today, tie Rakhi on 31st, see auspicious time
रक्षाबंधन 2023 - फोटो : अमर उजाला

बसों मेंं उमड़ी भीड़
परिवहन निगम की ओर से मंगलवार रात 12 बजे से बहनों के लिए बसों में निशुल्क यात्रा शुरू हो गई। रक्षाबंधन के चलते मंगलवार को सुबह से ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, देहरादूर और सहारनपुर की सवारी अधिक रहीं।

सामान्य दिनों के मुकाबले एक दिन में 10 से 15 हजार यात्री मंगलवार को अधिक रहे। बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। मंगलवार को मेरठ से देहरादून पर जहां पहले 20 बसों का संचालन हो रहा था, मंगलवार को दस अतिरिक्त फेरे बसों के बढ़ाए गए। यही स्थिति दिल्ली, गाजियाबाद रूट पर रही। रात में यात्रियों की संख्या अधिक रही। बुधवार सुबह से ही बसों में भीड़ उमड़ने लगी। 

Rakshabandhan 2023: Bhadra resides all day today, tie Rakhi on 31st, see auspicious time
रक्षाबंधन 2022 - फोटो : अमर उजाला

धारा 144 लागू, बेवजह बाजार में घूमने वालों पर होगी कार्रवाई
त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को देखते हुए डीएम ने जनपद में धारा 144 लागू कर दी। डीएम ने सख्त निर्देश दिए है कि धारा-144 का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। त्योहारों पर बेवजह बाजार में घूमते हुए लोगों पर कार्रवाई जाए।

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि आगामी त्योहार पर शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं। सांप्रदायिक, जातिगत सहित अन्य तरह के अफवाह फैलाकर शरारती तत्व समाज में अलग-अलग भ्रांति फैला देते हैं। इसको देखते हुए जनपद में 31 थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। धारा-144 लागू कर दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि पांच से अधिक लोगों को एक साथ एकत्र न होने दिया जाए। रात 10 से सुबह 6 बजे तक अनावश्क न घूमें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed