फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Tikait says Will not allow Hindu-Muslim-Jinnah match to be played in western UP

यूपी चुनाव 2022:  राकेश टिकैत का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-पश्चिमी यूपी में नहीं खेलने देंगे हिंदू-मुस्लिम-जिन्ना का मैच

Sun, 06 Feb 2022 04:40 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Feb 2022 04:40 PM IST
सार

मोर्चा नेताओं का आरोप है कि दो माह बीतने के बाद भी सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया है।  संयुक्त किसान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए मिशन उत्तर प्रदेश की घोषणा की है। यहां पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait says Will not allow Hindu-Muslim-Jinnah match to be played in western UP
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में संयुक्त किसान मोर्चा के फायर ब्रांड नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि भाजपा वेस्ट यूपी में फिर से हिंदू मुसलमान और जिन्ना का मैच चुनाव में खेलना चाहती है, मगर इस बार यहां की जनता उनको इस तरह का मैच नहीं खेलने देगी।

विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि पिछले एक महीने से एक बिरादरी को इस क्षेत्र में टारगेट करके भाजपा अपना प्रचार कर रही है, यह एक संत और सूबे के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसी पार्टी के नहीं होते वे सबके होते है। टिकैत ने कहा कि हिंदुत्व का सर्टिफिकेट देने का ठेका भाजपा के पास नहीं है। उनका फूट डालो राज करो वाला मॉडल पुराना हो चुका है। यहां की जनता उनके इस पुराने मॉडल को चलने नहीं देगी। लोग पानी की बाल्टी लेकर तैयार बैठे है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  बागपत में गरजे अमित शाह : बोले-आने वाले दिनों में माफिया राज चलेगा या फिर कानून का राज ये आपको तय करना ह

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा को सजा दो: एसकेएम
संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ से मिशन यूपी का आगाज करने की घोषणा की। मोर्चा नेता हन्नान मोल्ला और योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने एमएसपी पर कमेटी गठित करने, शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा नहीं देने, 48 हजार किसानों के मुकदमे वापस नहीं लेने और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने के वादे को पूरा नहीं किया।

यह भी पढ़ें: चुनावी लंच : मुजफ्फरनगर के सिसौली पहुंचे चौधरी जयंत सिंह, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के साथ खाए दाल-चावल

इसलिए मोर्चा भाजपा को चुनाव में सजा देने की जनता से अपील करने पूरे प्रदेश में जायेगा। बताया कि हरियाणा से भी सैकड़ो लोग पहुंच गए है जो गांवों में जाकर लोगों को हैंडबिल बांटेंगे। भाजपा को हटाने के लिए किस पार्टी को वोट देने के सवाल पर कहा कि ये काम हमारा नहीं है। जनता जानती है उसे किस पार्टी को वोट देनी है। मोर्चा नेताओ ने कहा कि भाजपा अहंकारी पार्टी है। इसे सिर्फ वोट की चोट पसंद है। जब तक इसे वोट की चोट नहीं लगेगी तब तक ये ठीक नहीं होगी। 

 ये बलि लेने वाले पुजारी है: टिकैत
 राकेश टिकैत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये वेशभूषा से तो पुजारी लगते हैं लेकिन ये पूजा पाठ वाले नहीं बल्कि बलि लेने वाले पुजारी है। इन्होंने 700 से ज्यादा किसानों की बलि ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed