फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Tikait photo with Akhilesh Yadav and Chaudhary Jayant has put on the hoarding in Meerut

यूपी चुनाव: अखिलेश-जयंत के साथ टिकैत का फोटो, सपा में जाने के सवाल पर विवाद, जानें- आखिर क्या है माजरा

Thu, 16 Dec 2021 04:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Dec 2021 04:07 PM IST
सार

मेरठ में हाईवे पर लगाए गए होर्डिंग में अखिलेश यादव और चौधरी जयंत के साथ राकेश टिकैत का फोटो लगाने पर विवाद हो गया। इस पर टिकैत ने कहा कि वे किसी पार्टी के साथ नहीं जा रहे हैं। साथ ही कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन
Rakesh Tikait photo with Akhilesh Yadav and Chaudhary Jayant has put on the hoarding in Meerut
अखिलेश यादव और चौधरी जयंत के साथ टिकैत का फोटो लगाया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की घर वापसी के स्वागत में एक रालोद नेत्री द्वारा लगवाए गए होर्डिंग विवाद का कारण बन गए। रालोद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मोनिका सिंह ने चौधरी जयंत सिंह और अखिलेश यादव के साथ राकेश टिकैत का फोटो लगवाकर स्वागत होर्डिंग एनएच-58 पर मेरठ से मुजफ्फरनगर तक लगवा दिए। 

विज्ञापन


इसका भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और टोल प्लाजा पर लगे होर्डिंग को रात में ही उतार दिया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक है। इसका किसी भी दल से कोई लेना देना नहीं है। इस तरह के होर्डिंग लगवाना राजनीतिक स्टंट है। भाकियू का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकैत बोले- राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं, मैं नहीं लडूंगा चुनाव
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजनीति में जाने का उनका कोई मकसद नहीं है, किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। किसान एमएसपी के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सरकार ने जो आश्वासन दिए हैं, अभी उन पर निगाह टिकी हुई हैं। सरकार ने नीति और नीयत साफ नहीं रखी तो फिर आंदोलन होगा। किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed