फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajyarani Express will be canceled till June 28, so far it has been canceled six times

Railway:अब 28 जून तक रद रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, अभी तक छह बार किया जा चुका है रद

Tue, 14 Jun 2022 11:32 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jun 2022 11:32 AM IST
सार

ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि रेलवे द्वारा छुट्टियों के सीजन में ट्रेनों को रद किया गया है। ट्रेन के रद होने पर मेरठ से कोई भी जनप्रतिनिधि बोलने को तैयार नहीं है। इससे पहले राज्यरानी को 28 अप्रैल से आठ मई, 12 मई से 22 मई तक रद किया था।

विज्ञापन
Rajyarani Express will be canceled till June 28, so far it has been canceled six times

विस्तार

राज्यरानी से मेरठ से लखनऊ जाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बावजूद भी राज्यरानी एक्सप्रेस को 28 अप्रैल से छठी बार रद कर दिया गया है। इस बार भी कोयले के कारण बढ़ते मालगाड़ियों के यातायात को कारण बताया है। अब राज्यरानी 28 जून तक रद रहेगी। मेरठ से लखनऊ जाने के लिए सिर्फ नौचंदी एक्सप्रेस का ही सहारा रह गया है। ट्रेन के रद होने पर मेरठ से कोई भी जनप्रतिनिधि बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले राज्यरानी को 28 अप्रैल से आठ मई, 12 मई से 22 मई तक रद किया था। ट्रेन को 24 मई से तीन जून तक रद किया गया। तीन जून से 12 जून तक रद कर दिया गया। रविवार को मात्र एक दिन का आदेश रेलवे ने दिया कि ट्रेन 14 जून तक रद रहेगी। अब 28 जून तक का आदेश देकर अगले 14 दिन तक विराम लगा दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करें महादान : अमर उजाला के रक्तदान शिविर आज, इन स्थानों पर लगे हैं कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसेंजर ट्रेनें पहले ही चल रहीं रद
ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि रेलवे द्वारा छुट्टियों के सीजन में ट्रेनों को रद किया गया है। इससे पहले दिल्ली-ऋषिकेश पैंसेजर, कालका पैसेंजर ट्रेनें कोरोना काल के बाद से रद ही चल रही हैं। अभी कई ट्रेनों में सामान्य टिकट की बिक्री भी शुरू नहीं हुई है। अगर आपको मेरठ सिटी स्टेशन से परतापुर तक ट्रेन में सफर करना है तो आपको 30 रुपये का टिकट ही लेना होगा। 

सात घंटे देरी से पहुंची उत्कल एक्सप्रेस
पुरी से चलकर ऋषिकेश को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे से अधिक की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस के सिटी स्टेशन पहुंचने का समय दोपहर 2.52 है। सोमवार को ट्रेन रात दस बजे के बाद सिटी स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed