सेना की राजपूताना राइफल्स की तीसरी बटालियन के सेवा के दो सौ साल पूरे होने पर शनिवार को मेरठ स्थित बटालियन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजपूताना राइफल्स के जाबांजों को याद करते हुए अफसरों-जवानों ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। इस मौके पर राजपूताना राइफल्स के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया गया।
देखें इस आयोजन की खास तस्वीरें:-
राजपूताना राइफल्स के दौ सौ साल पूरे होने पर गौरवमयी इतिहास को याद किया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और वीर नारियों का सम्मान किया गया।
सैन्य अधिकारियों ने वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और और जवानों ने वीरों को सलामी दी।
पूर्व सैनिकों से मिलकर विदेशी मेहमानों की यादें ताजा हो गईं। उनके पिता द्वीतीय विश्व युद्ध में राजपूताना राइफल्स में तैनात थे।
5 of 6
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम में विदेशी भी अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। अंग्रेज मेजर जर्मी यूमैन अपनी बहन के साथ आयोजन स्थल पहुंचे।