फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajnath Singh to pay tribute to Lokendra Chauhan, consoled the family

लोकेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ, परिवार को दी सांत्वना

Wed, 28 Feb 2018 11:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 28 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh to pay tribute to Lokendra Chauhan, consoled the family
लोकेंद्र चौहान के परिवार के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को विधायक लोकेंद्र चौहान के गांव आलमपुरी पहुंचे। विधायक के परिजनों के साथ 24 मिनट तक गृहमंत्री रहे। गृहमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी व लोकेंद्र चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैलीपैड से सीधे वह लोकेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचे। मकान के अंदर जाकर परिजनों के साथ बैठ गए। इस दौरान लोकेंद्र चौहान के बड़े भाई सीपी सिंह ने कहा कि लोकेंद्र चौहान ने परिजनों से कहा था कि राजनीति करने के लिए उन्हें फ्री छोड़ दिया जाए। वह केवल राजनीति करेंगे। घर का कामकाज भाई देखते रहें। 
विज्ञापन


सीपी सिंह ने कहा कि घर का ख्याल व घर के खर्चे वह देखते रहेंगे। राजनाथ सिंह उनकी बातों पर हुंकारे भरते रहे। लोकेंद्र चौहान के पिता महेशचंद ने गृह मंत्री से कहा कि अब उनके परिवार का वे ख्याल रखें। गृह मंत्री की रैलियों व कार्यक्रम में लोकेंद्र चौहान खूब बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। 24 मिनट तक गृह मंत्री परिजनों के साथ रहे। पर खुलकर कुछ नहीं बोले। लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह भी चुप्पी साधे रहीं और कुछ नहीं बोलीं। अवनी सिंह के साथ उनका बड़ा बेटा तेजस्व था। राजनाथ सिंह ने विधायक लोकेंद्र चौहान के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। घर से बाहर आने पर राजनाथ सिंह ने पार्टी नेताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : इत्तेफाक... 28 साल पहले लोकेंद्र की तरह हुई थी इस BJP विधायक की मौत, तस्वीरें

Rajnath Singh to pay tribute to Lokendra Chauhan, consoled the family
लोकेंद्र चौहान के परिवार को सांत्वना देते राजनाथ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच में आए। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने राजनाथ सिंह से मांग की कि लोकेंद्र चौहान की स्मृति में कोई यादगार स्मारक बनवाया जाए। ऐसा काम किया जाए कि राजनीति में लोकेंद्र चौहान का परिवार का वजूद कायम रहे। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी इस मामले में सही निर्णय लेगी। इस मौके पर सांसद कुंवर सर्वेश कुमार राकेश व डा.यशवंत सिंह, विधायक कमलेश सैनी, कांठ विधायक राजेश सिंह चुन्नू, अशोक राणा, मंत्री गुलाबो देवी, पूर्व विधायक वेद प्रकाश, पूर्व सांसद शीशराम रवि, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विनीत देवरा, मुकेश रस्तोगी, रितेश गुप्ता, महेश गुप्ता, नीलम सिंह, नारायण सिंह पाल, कृष्णा कॉलेज के निदेशक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed