{"_id":"5e200a388ebc3e4b21587533","slug":"rain-with-hailstones-in-meerut-city-and-cold-increased-at-west-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, ठंड से कांपे लोग, 24 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, ठंड से कांपे लोग, 24 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Thu, 16 Jan 2020 12:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में बारिश के साथ ओले गिरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी के मेरठ शहर में गुरुवार को तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
वहीं बुधवार सुबह को घना कोहरा रहा, फिर दोपहर में हल्की धूप निकल गई थी। इसके बाद शाम को आसमान पर बादलों ने डेरा डाल लिया। बुधवार को दिन में चली तेज हवाओं से मौसम ठंडा हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में तेज बारिश के साथ जमकर बरसे ओले, कैमरे में कैद हुआ शिमला जैसा नजारा, तस्वीरें
विज्ञापन
पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ और वहां पर लगातार बर्फबारी के चलते पश्चिमी यूपी में मौसम ठंडा बना है। इस समय मौसम बदला हुआ चल रहा है। कभी बादल तो कभी कोहरे के साथ दिन निकल रहा है। बुधवार को भी मौसम ऐसे ही देखने को मिला था। सुबह के समय घना कोहरा छाया था। कोहरे के चलते हाईवे पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। वाहनों की रफ्तार भी कोहरे में धीमी होने के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा था। दिन में चल रही शीतलहर भी ठंड को बढ़ा रही थी। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/