फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railways sprayed trains to prevent coronavirus covid 19

कोरोना की रोकथाम के लिए रेलवे ने ट्रेनों में कराया छिड़काव, यात्रा से पहले करना होगा ये जरूरी काम

Sun, 15 Mar 2020 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Mar 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Railways sprayed trains to prevent coronavirus covid 19
train - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की रोकथाम के लिए रेलवे विभाग भी अलर्ट हो गया है। सिटी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन में खड़ी ट्रेनों में स्प्रे से छिड़काव किया गया। वहीं, नौचंदी और मंदसौर लिंक एक्सप्रेस मेें डिसइंफेक्शन और फ्युमिगेशन किया गया। रेलवे ने सभी स्टेशनों पर कर्मचारियों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर नियमित अनाउंसमेंट, सफाई कर्मचारियों को दस्ताने, फेस मास्क आदि दिए जा रहे हैं। वहीं, जो वस्तुएं यात्रियों के संपर्क में आती हैं जैसे दरवाजे, खिड़कियां, चेन, सीढ़ियों के हैंडल, लिफ्ट बटन और बैठने की कुर्सियां आदि को कीटाणुरहित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों को कोरोना वायरस से रोकथाम और सावधानियों से संबंधित पोस्टर, पंफलेट द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लोको पायलट की बॉयोमेट्रिक उपस्थिति बंद
लोको लॉबी में भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। रेलवे ने चालक दल की लॉबी में प्रवेश करने से पहले साबुन से हाथ धोना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, प्रत्येक लॉबी में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट के लिए डिस्पोजेबल स्ट्रॉ का उपयोग, प्रत्येक लॉबी में सेनेटाइजर का प्रावधान कि या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लोको शेड ने लोकोमोटिव के हर सतह, कोनों, ड्राइवर इंटरफेस जैसे कंट्रोल डेस्क, सभी स्विच और सर्किट ब्रेकर, सीट, हॉर्न, हैंडरेल आदि पर कीटाणुनाशक लगाकर लोकोमोटिव को कीटाणुरहित करना शुरू कर दिया है।

Trending Videos

हर ट्रिप के बाद होगी धुलाई
हर ट्रिप के बाद कोचिंग रेक की बाहरी धुलाई के लिए उच्च दबाव जेट मशीन और सफाई एजेंटों के साथ उनकी गहन सफाई की जा रही  है। कोचों के अंदर भी सघन सफाई की जा रही है। यात्री संपर्क क्षेत्रों जैसे कि कुंडी, खिड़की, हैंड रेलिंग, मुख्य द्वार और शौचालयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

समारोह में जाने से परहेज करें लोग
कलक्ट्रेट में मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें निर्देश दिए गए कि जनता से अनुरोध किया जाए कि समारोह में जाने से परहेज बरता जाए। अगर किसी को खांसी-जुकाम और बुखार है तो वह घर पर ही रहे।

सभी को बार-बार साबुन से हाथ धोने के लिए जागरूक किया जाए। अस्पतालों में फ्लू डेस्क स्थापित किए जाएं और कोविड-19 रोग से बचाव को दस्तक अभियान से जोड़ा जाए। लोगों में यह भी प्रचार प्रसार करने की हिदायत दी गई कि मास्क की आवश्यकता सिर्फ संक्रमित व्यक्तियों और उनकी चिकित्सा करने वाले चिकित्सा कर्मियों को ही है। सामान्य स्वास्थ्य व्यक्तियों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed