फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railway worker beating, former minister son sent to police station

पूर्व मंत्री के बेटे की दबंगई, रेलकर्मी के साथ मारपीट, DIG ने हिरासत में लेकर भेजा थाने

Tue, 06 Feb 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Railway worker beating, former minister son sent to police station
पूर्व मंत्री के समर्थक थाने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे फाटक नहीं खोलने पर आरोप है कि पूर्व मंत्री के बेटे ने गेटमैन से अभद्रता की, इस बीच वहां से गुजर रहे डीआईजी के आदेश पर पुलिस मंत्री के बेटे व उसकी गाड़ी को थाने ले आई। इस मामले में रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने थाने पर तहरीर दी। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री के बेटे कार्तिकेय राणा आज सोमवार को सुबह के समय दिल्ली हाईवे पर अपनी गाड़ी से जा रहे थे, रामपुर के पास रेलवे फाटक 127/8 को गेटमैन बंद कर रहा था उसी समय तेज गति से कार्तिकेय राणा ने गाड़ी को फाटक के पार करने का प्रयास किया, जिससे पोल गाड़ी से टकरा गए। आरोप है कि इसके बाद कार्तिकेय ने गेटमैन शाहनवाज से गाली गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया और फाटक को जबरदस्ती खोले जाने की धमकी दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच वहां से जा रहे डीआईजी ने हंगामा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्तिकेय राणा व उनकी गाड़ी को थाने ले आई। 
विज्ञापन


पढ़ें : हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नहीं लिया गुलदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिकेय राणा ने गेटमैन के साथ मारपीट किए जाने व गाली गलौज किए जाने से इंकार किया। उनका कहना था कि जब वह फाटक से गुजर रहे थे उसी समय फाटक को बंद कर दिया गया, यदि वह थोड़ा आगे नहीं निकल जाते तो उनकी जान भी जा सकती थी। वहीं स्टेशन अधीक्षक ने गेटमैन के साथ गाली गलौज करने एवं मारपीट का प्रयास करने तथा जबरदस्ती फाटक खोले जाने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed