मेरठ में छापामारी: टीम ने जब्त किए छह क्विंटल मसाले, नामी कंपनियों के नाम पर की जा रही थी बिक्री
Meerut News : मेरठ में सोमवार को छापामारी की गई। छापामारी के दौरान टीम ने छह क्विंटल मसाले जब्त किए हैं। बताया गया कि आरोपी नामी कंपनियों के नाम पर इन मसालों को बेच रहे थे।
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ीगेट के पूर्वी इस्लामाबाद किदवई नगर निवासी नायब के मकान में सोमवार को एसओजी और खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां मिलावट के शक में जांच टीम ने मौके से छह क्विंटल मसाले जब्त किए। यहां नामी कंपनियों के नाम से मसालों की बिक्री की जा रही थी।
बताया गया कि मसाले के साथ ही यहां से होलोग्राम युक्त खाली पैकेट, पैकिंग की मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया। टीम ने पांच नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला को भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को एसओजी प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री की टीम ने लिसाड़ीगेट पुलिस के साथ यह कार्रवाई की। टीम के मुताबिक सूचनाएं मिल रही थीं कि यहां नाम कंपनियों के नाम पर रैपर में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर भरकर बाजार में बेचा जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब 600 किलो मसाले जब्त किए हैं। इसकी बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। मसालों के नूमने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
वहीं शुरुआती जांच में नायब के पास लाइसेंस मिला है, लेकिन गलत तरीके से पैकिंग की जा रही थी। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग की ओर से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिर्पोट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: फेसबुक पर लाइव आईं अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट
जब्त किए गए मसाले
खाद्य पदार्थ मात्रा अनुमानित कीमत
लाल मिर्च पाउडर 400 किलो 64000 रुपये
हल्दी पाउडर 70 किलो 8400 रुपये
हल्दी पाउडर 250 पैकेट 11250 रुपये
धनिया पाउडर 260 पैकेट 11,700 रुपये