कोठे में बंधक तीन नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व महिला दिवस के मौके पर यहां एक एनजीओ ने पुलिस की मदद से तीन लड़कियों को कोठे से मुक्त कराया। नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर रखा था और...
मेरठ में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की एक एनजीओ ने पुलिस टीम के साथ मिलकर शहर के रेड लाइट एरिया से तीन लड़कियों को मुक्त कराया। ये लड़कियां राजस्थान की रहने वाली हैं। इनमें से दो नाबालिग हैं। इस दौरान पुलिस ने कोठा संचालिका और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली की एनजीओ शक्ति वाहिनी को सूचना मिली थी कि शहर के रेड लाइट एरिया (कबाड़ी बाजार) में एक कोठे पर दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। बुधवार को शहर आई एनजीओ की टीम ने इसकी जानकारी एसपी क्राइम शिवराम यादव को दी। एसपी क्राइम ने सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर सतीश राय और एनएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) इंस्पेक्टर आसमा माजिद को फोर्स के साथ कोठे पर दबिश के लिए भेजा। एनएचटीयू इंस्पेक्टर के अनुसार कोठे से तीन लड़कियां मिली हैं। इनमें से दो नाबालिग लग रही हैं। इन्हें यहां पर जबरन बंधक बनाकर रखा गया था।
पढ़ें : सबीना को कोठे में देख दंग रह गया युवक, एक क्लिक में पढ़ें पूरी कहानी
उन्होंने बताया कि इन लड़कियों का मेडिकल कराने के बाद उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। काउंसिलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। कोठा संचालिका और ग्राहकों पर केस दर्ज किया जा रहा है।
लड़कियों के चेहरे पर थी दहशत
एनएचटीयू थाने में जब लड़कियों से पूछताछ की गई तो इनके चेहरे पर दहशत थी। कोठा संचालिका के सामने तीनों खुद ही सफाई दे रही थीं कि वे अपनी मर्जी से आई हैं। जब इंस्पेक्टर ने पूछा कि क्या वे पढ़ना चाहती हैं, घर जाना चाहती हैं तो उन्होंने जवाब हां में दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/