फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Rahul Kala and Manu are selling stolen bikes in Sotiganj

चोरी की इतनी बाइकें काट डाली, फिर भी नहीं हुई गिरफ्तारी, सवालों के घेरे में यूपी पुलिस

Thu, 15 Oct 2020 11:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Rahul Kala and Manu are selling stolen bikes in Sotiganj
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सोतीगंज में हिस्ट्रीशीटर राहुल काला व मन्नू कबाड़ी चोरी की सबसे ज्यादा बाइक काट रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी ना होने को लेकर मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, यह दोनों कबाड़ी चोरी की बाइक काटने में पश्चिम यूपी में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सोतीगंज में हिस्ट्रीशीटर राहुल काला के गोदाम पर छापा मारा था। जहां से 42 इंजन के चेसिस नंबर बरामद किए थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहुल काला ने दिल्ली व एनसीआर से चोरी होने वाली करीब 1000 बाइक काट दी हैं। इसके बावजूद मेरठ पुलिस राहुल काला को पकड़ने में नाकाम है। उसको मुकदमे में नामजद भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


वहीं, नौचंदी थाना पुलिस ने मुठभेड़ में वाहन चोर अयाज उर्फ मामा निवासी लालकुर्ती को गोली मारी थी। इंस्पेक्टर नौचंदी के अनुसार वाहन चोर के साथ सोतीगंज का मन्नू कबाड़ी भी था, जो मौके से फरार हो गया। नौचंदी पुलिस ने मन्नू कबाड़ी को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रेलवे रोड पुलिस ने चार दिन पहले एक वाहन चोर सिराज निवासी दिल्ली को मुठभेड़ में गोली मारी थी। पूछताछ में सिराज ने बताया था कि बाइक चोरी करने के बाद वह सोतीगंज के कबाड़ी राहुल काला को बेचता था। इसके अलावा पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोरों ने राहुल काला और मन्नू कबाड़ी का नाम पूछताछ में बताया।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में आज कहां खुलेंगे सिनेमाघर, कहां नहीं मिली अनुमति, यहां पढ़ें पूरी खबर

पुलिस का दावा है कि राहुल काला और मन्नू कबाड़ी दिल्ली, एनसीआर और पश्चिम यूपी के जिलों में चोरी होने वाली सबसे ज्यादा बाइक खरीदते हैं। राहुल काला की पुलिस के साथ दोस्ती भी उजागर हो चुकी है, इसके बाद भी पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: प्रदीप आत्रेय हत्याकांड: छह दिन, 100 से ज्यादा से पूछताछ, वारदात के सिरे नहीं जोड़ पा रही पुलिस

दोनों कबाड़ी शातिर अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों के खिलाफ सबूत तलाशे जा रहे हैं और फिर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोतीगंज के कबाड़ी से पुलिस की दोस्ती का पता चला, जिसकी जांच अभी जारी है। निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed