{"_id":"5b7d949d42c7924670022ebb","slug":"raf-jawans-truck-collapses-in-bijnor-24-injured-in-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गहरे गड्ढे में गिरा आरएएफ के जवानों का ट्रक, दर्जनों गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गहरे गड्ढे में गिरा आरएएफ के जवानों का ट्रक, दर्जनों गंभीर घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
आरएएफ के जवानों का ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बिजनौर के गांव छजुपुरा सादात के निकट आरएएफ का मिनी ट्रक सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। इस दुर्घटना में करीब दो दर्जन से अधिक जवान गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रही उन्हीं की बटालियन के बस सवार जवानों ने अपने साथियों को बमुश्किल ट्रक से बाहर निकाला और हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन जवानों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हल्दौर में मंगलवार की रात करीब दो बजे रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों का मिनी ट्रक मेरठ छावनी से ड्यूटी के लिए थाना शिवाला कलां क्षेत्र में बकरीद के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए जा रहा था। मुरादाबाद-बिजनौर हाइवे स्थित गांव छजुपुरा सादात के निकट करीब दो बजे मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। इससे वहां पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में ट्रक सवार कौशल कुमार, राम उदगार, यतेंद्र, बीएस रावत, गगन, अनिल कुमार, सुंदर कुमार, पंकज सिंह, कुलदीप कुमार, संजय सिंह, भूपेंद्र समेत करीब दो दर्जन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से उन्हीं की बटालियन के बस में सवार जवानों ने अपने साथियों को बमुश्किल ट्रक से बाहर निकाला और हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन जवानों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/