फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Raavan' supporters continue hunger strike in jail

'रावण' के समर्थकों की जेल में भूख हड़ताल जारी

Fri, 10 Nov 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Nov 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
'Raavan' supporters continue hunger strike in jail
भीम आर्मी के सदस्यों की भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका लगाए जाने के विरोध में जेल में बंद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत नौटियाल की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने भूख हड़ताल के संबंध में जेल प्रशासन को भी अवगत कराया। उधर, पुलिस और प्रशासन ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है और इसे कोरी अफवाह करार दिया।

विज्ञापन


सहारनपुर हिंसा के आरोपी एवं भीम आर्मी के संस्थापक रावण पर रासुका लगाए जाने के विरोध में भीम आर्मी के पदाधिकारी कमल सिंह वालिया एवं मंजीत सिंह ने बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। भीम आर्मी के पदाधिकारी दावा कर रहे हैं कि दोनों पदाधिकारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि दोनों पदाधिकारियों को बैरक नंबर 5 से बैरक नंबर 9 में शिफ्ट कर दिया गया है। भीम आर्मी के पदाधिकारी दावा कर रहे हैं कि नई बैरक में भी दोनों पदाधिकारियों की भूख हड़ताल जारी है और इस मामले में जेल अधीक्षक को भी अवगत करा दिया गया है। इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश शर्मा का कहना है कि उन्हें भूख हड़ताल के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही जेल में किसी ने कोई भूख हड़ताल की है। यहां सभी सामान्य हैं। कुछ लोग अफवाह के जरिए गलत सूचनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : 'रावण' ने पेशी के बाद कहा, रासुका से नहीं लगता डर

विज्ञापन
विज्ञापन

रासुका हटाए जाने की मांग

'Raavan' supporters continue hunger strike in jail
सुरक्षा बल तैनात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दलित महासभा सहारनपुर ने जिला प्रशासन द्वारा जिले के लोगों पर की गई रासुका की कार्रवाई पर विरोध जताया है। महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि दो माह में ही इतने देशद्रोही बना दिए हैं, जितने पूरे इतिहास में सहारनपुर में नहीं रहे। इनमें 8 मुस्लिम, 3 दलित और 3 राजपूत शामिल हैं। राहुल भारती एवं शीशराम प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जिसकी दलित महासभा कड़े शब्दों में निंदा करती है। चंद्रशेखर पर गलत तरीके से रासुका लगाई गई। शब्बीरपुर के प्रधान शिव कुमार ने झगड़ा होने की आशंका जताते हुए पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी। फिर भी शिव कुमार पर रासुका लगा दी गई। सोनू 5 मई को राजपूत समाज के राधे के साथ खेत पर काम कर रहा था। लेकिन सोनू पर ही रासुका लगा दी गई। प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। उन्होंने रासुका हटाए जाने की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed