फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Question arising...Who is the Principal in Meerut College?

Meerut News: उठ रहा सवाल...मेरठ कॉलेज में प्राचार्य कौन?

Tue, 22 Oct 2024 06:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Question arising...Who is the Principal in Meerut College?
-11 अक्तूबर को प्रोफ्रेसर मनोज रावत प्राचार्य पद पर ले चुके हैं चार्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वेस्ट यूपी के नामचीन मेरठ कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर घमासान बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि कॉलेज में 11 अक्तूबर को प्रो.मनोज रावत प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, मगर प्रोफेसर युद्धवीर सिंह सेक्रेटरी विवेक गर्ग के समक्ष खुद को प्राचार्य बताकर आठ दिन की छुट्टी पर चले गए। युद्धवीर सिंह ने सेक्रेटरी को लिखे पत्र में उनकी अनुपस्थिति में डीएसडब्ल्यू प्रो.सीमा पंवार को जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में सवाल उठता है कि कॉलेज में प्राचार्य पद पर कौन हैं।
नियम अनुसार स्थायी प्राचार्य डॉ.मनोज रावत के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर युद्धवीर सिंह का दायित्व बतौर कार्यवाहक प्राचार्य खत्म हो गया था। ऐसे में छुट्टी के लिए उनको डॉ.मनोज रावत से ही आवेदन करना था। इसके बावजूद उन्होंने सेक्रेटरी केवल प्राचार्य की हैसियत से आठ दिन की छुट्टी के लिए पत्र लिखा और इस अवधि में शहर से बाहर होने की अनुमति भी मांगी।
विज्ञापन

----
-- वर्जन --
प्रोफेसर मनोज रावत ने 11 अक्तूबर को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। इसकी विधिवत सूचना युद्धवीर सिंह सहित सभी को दे दी गई थी। युद्धवीर सिंह कॉलेज के एक शिक्षक हैं और उनको अवकाश देने अधिकार प्राचार्य का है। - विवेक गर्ग, सचिव, मेरठ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

- युद्धवीर सिंह ने सेक्रेटरी को छुट्टी के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने इस पर निर्णय के लिए मुझे पत्र भेजा है। मुझसे छुट्टी के लिए पत्र नहीं लिखा गया है। प्रोफेसर मनोज रावत, प्राचार्य, मेरठ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed