फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PVVNL is fraud of 15 crores in electricity bills every month in Meerut

खास खबर: पीवीवीएनएल हर माह कर रहा 15 करोड़ का 'खेल', उपभोक्ताओं को भारी नुकसान

Sat, 01 Jun 2019 11:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
PVVNL is fraud of 15 crores in electricity bills every month in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पीवीवीएनएल का बिलिंग सिस्टम उपभोक्ताओं को हर माह करीब 15 करोड़ रुपये का झटका दे रहा है। एजेंसियों द्वारा लेट बिलिंग करने से उपभोक्ताओं के पास बढ़ी रीडिंग के बिल पहुंच रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बढ़ी टैरिफ दरों के भुगतान से नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं इस खेल से पीवीवीएनएल मालामाल हो रहा है। उपभोक्ताओं ने महीने की दस तारीख तक बिल बनकर वितरित किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


पीवीवीएनएल ने घरेलू और कामर्शियल बिजली आपूर्ति के लिए न केवल अलग-अलग टैरिफ तय किया हुआ है, बल्कि यूनिट स्लैब भी निर्धारित किया हुआ है। घरेलू बिजली दरों की बात करें तो पहली 100 यूनिट का चार्ज 3 रुपये प्रति यूनिट है। 101 यूनिट से 150 यूनिट तक 3.50 रुपये और इसके बाद 151 यूनिट से 300 यूनिट तक 4.50 रुपये है। 301 यूनिट से 500 यूनिट तक 5 रुपये और इससे ऊपर यूनिट आने पर 5.50 रुपये प्रति यूनिट चार्ज लिया जाता है। प्रयोग किए जाने वाले यूनिट स्लैब में ही पावर कारपोरेशन खेल कर उपभोक्ताओं की जेब से अतिरिक्त पैसा निकाल रहा है। विभाग में कार्यरत बिलिंग एजेंसियां हर महीने की दस तारीख तक बिलिंग करने की बजाय इसे 20 तारीख तक ले जाती है। इससे उपभोक्ता द्वारा प्रयोग की जाने वाली बिजली की यूनिट बढ़ जाती है, जिससे टैरिफ बदल जाता है। हर महीने इस्तेमाल की जाने वाली औसत यूनिट से ज्यादा यूनिट पर बढ़ी दरों का बिल भुगतान करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


हो रही खुली लूट 
पीवीवीएनएल में करीब 62 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें करीब 40 लाख घरेलू उपभोक्ता है। बिलिंग एजेंसियां करीब 5 लाख उपभोक्ताओं का हर महीने लेट बिलिंग कर बिल वितरित करती है। इससे इन उपभोक्ताओं पर बदले टैरिफ के चलते करीब 300 रुपये अधिक का बिल पहुंचता है। इससे उपभोक्ताओं की जेब से हर महीने करीब 15 करोड़ रुपये निकलकर विभाग के खाते में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल नहीं पहुंचने की भी शिकायत कर रहे उपभोक्ता 
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उनके यहां महीने की 20 तारीख तक भी बिलिंग नहीं होती है। मीटर रीडर कालोनी के कुछ घरों या कुछ दुकानों के बिल बनाकर इतिश्री कर लेते हैं। इसके बाद नॉन पेमेंट में उनका कनेक्शन काट दिया जाता है। इसके बाद इसे जुड़वाने के लिए उपभोक्ता को 300 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं। कई मामलों में तो उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की ड्यू डेट से एक दो दिन पहले ही बिल मिलते हैं। 

कार्रवाई की जाएगी
सभी बिलिंग एजेंसियों को माह की 10 तारीख तक हर हाल में बिलिंग करने के आदेश दिए हुए हैं। जो एजेंसियां लेट बिलिंग कर रही है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - आशुतोष निरंजन, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed