{"_id":"61bf9ca395eb885b7049ec13","slug":"protest-of-doctor-who-came-to-treatment-meerut-news-mrt5698328199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश का इलाज करने पहुंचे चिकित्सक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश का इलाज करने पहुंचे चिकित्सक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दौड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश का इलाज करने पहुंचे पशु चिकित्सक को दौड़ाया
मेरठ। सूरजकुंड वाहन डिपो परिसर में संचालित पशु ट्रॉमा सेंटर पर गोवंश का इलाज करने पहुंचे पशु चिकित्सक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा लिया। उन्होंने गोवंश का सही इलाज न करने और सर्दी से बचाव के लिए लिहाफ की व्यवस्था न होने का आरोप लगाया। बाद में पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने मामला शांत कराया और पुलिस को सूचना दी।
महानगर की सड़कों से बेसहारा गोवंश को उठाकर गोशाला पहुंचाने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है। वहीं बीमार और दुर्घटना में घायल गोवंश को सूरजकुंड वाहन डिपो परिसर में संचालित ट्रॉमा सेंटर पर रखा जा रहा है। रविवार को ट्रॉमा सेंटर पर चार गोवंश थे। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी है। बीमार गोवंश के इलाज के लिए शाम के समय पशु चिकित्सक प्रवीण भारती ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
इसी दौरान बजरंग दल के मनीष के नेतृत्व में कुछ लोग पहुंचे और चिकित्सक से गाय को ठंड से बचाने के लिए लिहाफ की मांग करने लगे। चिकित्सक का आरोप है कि जब उन्होंने इससे इनकार किया तो भीड़ ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिया। बाद में पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, मगर कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। जब डॉ. हरपाल ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी तो कार्यकर्ता शांत हुए।