फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest is continue against CAA by muslim women in deoband of Saharanpur

देवबंद: सीएए के खिलाफ धरना जारी, मुस्लिम महिलाएं बोलीं- जनता वोट से देगी जवाब

Fri, 21 Feb 2020 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Feb 2020 12:50 AM IST
सार

देवबंद में सीएए, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ धरना जारी है। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि सरकार नहीं सुनेगी, तो जनता वोट से जवाब देगी।

विज्ञापन
Protest is continue against CAA by muslim women in deoband of Saharanpur
देवबंद में सीएए के विरोध में धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में सीएए, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में ईदगाह मैदान में चल रहा महिलाओं का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रमा नागर महिलाओं के बीच पहुंचीं और समर्थन देते हुए कहा कि संविधान को बचाने की इस लड़ाई में रालोद उनके साथ मजबूती से खड़ा है। धरनारत महिलाओं ने कहा कि सरकार नहीं सुनेगी, तो जनता वोट से जवाब देगी।

विज्ञापन


मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहे धरना-प्रदर्शन में रमा नागर ने कहा कि देश को जाति, धर्म या वर्ग के नाम पर टूटने नहीं दिया जाएगा। हिंदुस्तान लोकतांत्रिक देश है और इसकी विशेषता यही है कि यहां सभी धर्मों और वर्गों के लोग मिल-जुलकर प्यार से रहते हैं। देश विरोधी ताकतें लगातार नफरत का जहर घोलने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन देश के नागरिक उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। आंदोलनकारी समरीन और सबीहा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे, तो क्या यह देश की जनता और संविधान का अपमान नहीं है। सरकार जनता के लिए होती है। जो भी राजनीतिक दल इस बात को भूल जाता है, तो जनता उन्हें वोट के जरिये जवाब देती है। दिल्ली चुनाव इसका उदाहरण है। 
विज्ञापन


वहीं फातिमा और नमरा ने कहा कि सरकार ने गलत फैसले लिए हैं। इसका सबूत इसी से मिल जाता है कि देशभर में लोग सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं। जिस दिन सरकार अपने गलत फैसले को वापस ले लेगी, उस दिन आंदोलन खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएए के पक्ष में महिलाओं का धरना, लिखा- समर्थन में हैं 'भारत की मुस्लिम बेटियां'

इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, प्रदेश सचिव चौधरी अर्जुन सिंह, नगराध्यक्ष सलीम ख्वाजा, राव इरफान, राव फरमान आदि मौजूद रहे।

ईदगाह मैदान में लगाईं मृतकों के नाम की तख्तियां 
सीएए के विरोध में चल रहे आंदोलनों के दौरान मारे गए लोगों के नाम और जिले की तख्तियां ईदगाह मैदान में लगाई गई हैं। इन तख्तियों को लोग देखने के लिए उमड़ रहे हैं और उन पर लिखे नाम पढ़ रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं के बैठने के लिए बनाया गया पंडाल तिरंगे के रंग में सजा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed