फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim women is support for CAA at Meerut city of Uttar Pradesh

सीएए के पक्ष में महिलाओं का धरना, लिखा- समर्थन में हैं 'भारत की मुस्लिम बेटियां'

Thu, 06 Feb 2020 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Muslim women is support for CAA at Meerut city of Uttar Pradesh
सीएए के समर्थन में मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के देवबंद में जहां दस दिनों से मुस्लिम महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनपीआर को लेकर धरने पर बैठीं हैं। वहीं मेरठ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ के बैनर तले बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में संगठन की महिलाओं ने सीएए के समर्थन में सांकेतिक शांतिपूर्ण धरना दिया। 

विज्ञापन


प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन परवेज ने कहा कि देश की बेटियां राष्ट्र हित में जो भी कानून बनेगा, उसका समर्थन करती हैं। उन्होंने बताया कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है, ये कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़ित होकर जो अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शरणार्थी शरण लेने के लिए भारत में 31 दिसंबर 2014 से पहले आ चुके हैं। ये कानून उन पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद में दिनभर ऐसा रहा बंद का असर, धरने पर डटीं हुई हैं मुस्लिम महिलाएं, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएए का समर्थन करते हुए इस आशय का ज्ञापन भी प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान गुलिस्ता, नाजरीन, अमरीन, नसरीन, फातिमा, सिमरन, शबनम, परवीन, नाजिया, समीना, शाहिस्ता, आयशा आदि मौजूद रहीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed