फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against filing a case against the head husband, today will hold a symbolic protest at Meerut commissionerate

प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध, आज मेरठ कमिश्नरी पर करेंगे सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Sat, 21 Aug 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Protest against filing a case against the head husband, today will hold a symbolic protest at Meerut commissionerate
प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध, आज मेरठ कमिश्नरी पर करेंगे सांकेतिक धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

मवाना। गांव सैफपुर फिरोजपुर की महिला ग्राम प्रधान के पति पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के मामला तूल पकड़ने लगा है। प्रधान पति ने पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को मेरठ कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने दलित शोषण का आरोप लगाया है।

ग्राम प्रधान पति जितेंद्र ने थाना अध्यक्ष पर दलित शोषण व उत्पीड़न आरोप लगाते हुए उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान पति का तर्क है कि उनकी पत्नी संगीता रानी लगातार दूसरी बार ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। बृहस्पतिवार को अपने निजी कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रही थी। इसी दौरान रिजवान नाम के युवक व उसके साथियों ने प्रधानी की रंजिश में उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इंस्पेक्टर ने उल्टा उन्हीं के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उनकी मानसिकता दलित शोषण की स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने झूठा मुकदमा खत्म नहीं किया तो वह मजबूर होकर शनिवार को कमिश्नरी पर सैकड़ों लोगों के साथ एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed