{"_id":"5dfc78438ebc3e87af441c28","slug":"protest-against-caa-and-nrc-meerut-divided-into-thirty-sectors-many-markets-closed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: तीन सुपर जोन और 30 सेक्टरों में बांटा मेरठ, कई बाजार बंद, जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: तीन सुपर जोन और 30 सेक्टरों में बांटा मेरठ, कई बाजार बंद, जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता
Fri, 20 Dec 2019 01:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
meerut police, up police
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए गुरुवार रात से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। पूरे शहर को तीन सुपर जोन, नौ जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस फोर्स से अतिरिक्त तीन एडिशनल एसपी, दो सीओ, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और 350 कांस्टेबल मेरठ को मिले है। तीनों सुपर जोन एएसपी के हवाले रहेंगे।
विज्ञापन
शहर में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। वहीं आज होने वाली जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक है। किसी भी प्रकार के हंगामे और प्रदर्शन से निपटने की हर तैयारी की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
शहर के हापुड़ अड्डा, सोतीगंज, भैसाली बस स्टेंड के आसपास सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार को जहां 11 बजे तक बाजारों में रौनक रही लेकिन शुक्रवार सुबह यहां बाजार बंद रहे। खासकर संवेदनशील हापुड़ अड्डा पर भी दुकानें बंद रहीं। सोतीगंज में भी दोपहर तक बाजार बंद रहा। वहीं इन सभी क्षेत्रों में पुलिस फोर्स चहल कदमी करती दिख रही है। प्रत्येक धर्मस्थल के बाहर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
पुलिस की सर्विलांस टीम भी लगातार नजर जमाए हुए हैं। सभी धर्मों के गणमान्य लोगों से पुलिस ने बातचीत की है। बृहस्पतिवार रात एडीजी जोन, आईजी रेंज और एसएसपी ने बैठक कर सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की।
मुजफ्फरनगर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की माज के बाद संभावित विरोध जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। सीएए के विरोध में मुस्लिम बाहुल खालापार, लद्दावाला, मीनाक्षी चौक, आर्यसमाज रोड के बाजार बंद हैं। उधर देहात के कस्बा पुरकाजी में भी भारी पुलिस बल तैनात है।

शामली में सुबह रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सभा की और कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करने का योजना बनाई लेकिन इसकी भनक लगते ही प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम संदीप सिंह ने रालोद कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया।
जुमे की नमाज को लेकर शहर में मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में लगाई गई है। वहीं जनपद की तिमरसा मस्जिद में हजारों लोगों ने नमाज की इसी दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन और ज्ञापन देने की बात कही लेकिन यहां भी पुलिस प्रशासन के आधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधियों को समझाया इसके बाद ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम टाल दिया गया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोग नमाज पढ़ने के बाद अपने घरों लौट गए।
एडीमए अरविंद सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में पूरी तैयारी के साथ व पीएसी के साथ मौजूद है। वहीं कैराना और कांधला में डीएम अखिलेश सिंह ,एसपी विनीत जायसवाल ने पैदल मार्च किया और भारी फोर्स के बीच नमाज अदा की गई है।
जन प्रतिनिधियों ने की अमन और चैन बनाए रखने की अपील
मेरठ के मोहम्मद अनस ने वीडियो के माध्यम से कहा कि हमें विरोध करने का अधिकार है लेकिन यह जरूरी है कि यह हिंसक न हो। हिंसा में बेकसूर लोग प्रभावित होते हैं। किसी के बहकावे में आकर किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
युवा सेवा समीति के अध्यक्ष बदर अली ने कहा कि सभी से अपील है कि हमें किसी बात का विरोध दर्ज कराना है तो संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने नौजवान साथियों से अपील करते हुए कहा कि शुक्रवार को किसी प्रकार का मेरठ बंद नहीं है। यदि किसी को विरोध प्रदर्शन करना है तो प्रशासन के अधिकारियो से बात करके अपना ज्ञापन प्रशासन को सौंप सकते हैं।

जैनुर राशिद्दीन नायब शहर काजी, ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें मोहब्बत का पैगाम देना है। कुछ लोग चाहते हैं कि फिजा खराब हो लेकिन अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। कोई ऐसा काम न करें जिससे शहर की फिजा खराब हो।
मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेश के प्रदेश अध्यक्ष कैसर अब्बास ने कहा कि यदि आप सरकार या किसी गैर सरकारी फैसले से नाखुश है तो इसे लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध दर्ज कराएं। सड़कों पर किसी भी तरह से अव्यवस्था जाम की स्थिति बने या किसी को नुकसान पहुंचे। कानून से व्यवस्था से टकराने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमें हिंदुस्तानी होने का विरोध कर रहे हैं तो हमें राष्ट्र एकता का और राष्ट्र की हिफाजत का। इसकी जिम्मेदारी हर हिंदुस्तानी की है। मेरी अपील है कि लोकतंत्र और सविंधान के दायरे में रहकर विरोध किया जाना चाहिए। अमन और शांति का पैगाम दें।