फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest after death of lady in hospital

महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

Mon, 01 Nov 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
protest after death of lady in hospital
महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में रविवार शाम निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। डाक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा उन्होंने तोड़फोड़ कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कादिराबाद निवासी ललित कार सीट कवर बनाने का काम करते हैं। शनिवार दोपहर उन्होंने अपनी पत्नी रजनी (35) को बच्चादानी का ऑपरेशन कराने के लिए मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार दोपहर में ऑपरेशन हुआ, जिसमें महिला की मौत हो गई। काफी देर तक डाक्टर इस बात को परिजनों से छिपाए रहे। तभी परिजनों ने शक होने पर आपत्ति जतानी शुरु कर दी। बताया जाता है कि स्टाफ ऑपरेशन थियेटर में ही मरीज को छोड़कर ताला लगाकर फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर का ताला तोड़ा तो रजनी का शव अंदर मौजूद था।
विज्ञापन

परिजनों में रोना पीटना शुरु हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरा अस्पताल स्टाफ से खाली हो गया। हंगामे की सूचना पाकर मेडिकल इंस्पेक्टर संत शरण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनो से वार्ता की। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह भी पहुंचेे। परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर की लापरवाही ने मरीज की जान ली है। शनिवार रात डाक्टर ने मरीज की शुगर की जांच कराई थी जो 350 बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी शुगर होने के बाद भी डाक्टरों ने उनके मरीज का ऑपरेशन कर दिया और उसकी मौत हो गई। सीओ ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ देवेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed