फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबूत मिटाने के लिए जला दी करोड़ों की किताबें, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, जांच में खुलेंगे गहरे राज

Sat, 22 Aug 2020 10:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Proofs found in crores of rupees burnt papers, forensic investigation team reached samples at printing press late at night
जला दी किताबें - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ के परतापुर क्षेत्र में एक गोदाम से एनसीईआरटी की करोड़ों रुपये की नकली पुस्तकें बरामद होने के बाद जब एसटीएफ की टीम मोहकमपुर में प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंची तो पुस्तकों और दस्तावेजों में आग लगा दी गई। जिसमें से सबूत खोजने के लिए देर रात फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल जांच करने प्रिंटिंग प्रेस पहुंचा।

Meerut News: Proofs found in crores of rupees burnt papers, forensic investigation team reached samples at printing press late at night
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

दल ने इस दौरान कई जगहों से नमूने उठाए। बताया जा रहा है कि आरोपी सचिन गुप्ता ने फैक्टरी में करोड़ों रुपये के दस्तावेज जलाने के लिए आग लगा दी थी। जिसकी जांच कराने के लिए ही फोरेंसिक जांच दल को बुलाया गया। बताया गया कि भाजपा के एक कद्दावर नेता की तीन फैक्टरियों पर पहले छापा पड़ा था। उत्तराखंड में भी इनकी फैक्टरियों पर छापा लगा था।

Meerut News: Proofs found in crores of rupees burnt papers, forensic investigation team reached samples at printing press late at night
किताबें बरामद - फोटो : अमर उजाला

40-50 करोड़ की किताबें
सूत्रों ने बताया कि परतापुर स्थित गोदाम में 40 से 50 करोड़ के बीच की किताबें भरी पड़ी हैं। जिनको सूचीबद्ध करने में भी एसटीएफ और मेरठ पुलिस को काफी समय लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Proofs found in crores of rupees burnt papers, forensic investigation team reached samples at printing press late at night
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परतापुर पुलिस ने इस जगह को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जिन करोड़ों रुपए के कागजातों को जलाने की यहां कोशिश की गई है, उनके फोटो और वीडियो फोरेंसिक जांच दल ने बना लिए हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Proofs found in crores of rupees burnt papers, forensic investigation team reached samples at printing press late at night
फर्जी किताबों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला

आज आएगी केंद्रीय टीम
मेरठ में करोड़ों रुपये की एनसीईआरटी की पुस्तकें बरामद होने का मामला शासन के अलावा केंद्र तक पहुंच गया। बताया गया कि इन पुस्तकों की जांच करने के लिए एनसीईआरटी का नई दिल्ली से एक विशेष दल शनिवार को मेरठ पहुंचकर जांच करेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed