फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prohibition on purchase of property in six illegal colonies in Kankarkheda

शासन के निर्देश पर कार्रवाई, मेरठ की इन छह अवैध कॉलोनियों में संपत्ति खरीदने पर रोक

Fri, 09 Oct 2020 11:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Prohibition on purchase of property in six illegal colonies in Kankarkheda
मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

अवैध निर्माणकर्ताओं और कच्ची कॉलोनियों पर लगाम कसने के लिए शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में एमडीए ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में छह अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर सूची जारी की है। इन कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त न करने के लिए निबंधक कार्यालय में सूची चस्पा की गई है। बीते माह एमडीए ने कच्ची कॉलोनियों में प्लॉट काटने पर कई बार कार्रवाई की। इसके बाद भी अवैध निर्माणकर्ता सक्रिय रहे। इसके बाद सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनियों के संबंध में एमडीए ने कई बार नोटिस देकर अवैध निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दी। इसके बाद भी अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते एमडीए इन कॉलोनियों को तोड़ने पर विचार कर रहा है। जिससे अवैध निर्माण करने वालों पर लगाम कसी जा सके। हालांकि, एमडीए ने अपनी वेबसाइट पर अवैध कॉलोनियों की सूची अपलोड कर रखी है। जिससे लोग अवैध प्लॉट या फ्लैट खरीदने से बच सके। करीब एक माह पहले इन कॉलोनियों को तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन भाजपा नेताओं ने एमडीए टीम का विरोध कर दिया था। इस मामले में एमडीए ने लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसके बाद तत्कालीन एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय का तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन


डीएम के सामने रखा मामला
जितने भी पुराने मामले लंबित थे, सभी को डीएम के. बालाजी के सामने रखा गया था। वह एमडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे हैं। एमडीए सचिव प्रवीणा ने उनसे वार्ता के बाद ही इस मामले में संज्ञान लेते हुए कॉलोनियों को चिन्हित कर सूची तैयार कर ली थी। इसके बाद सूची को कमिश्नर अनीता मेश्राम, डीएम, एसएसपी और सभी निबंधक कार्यालयों को भेज दिया गया है। कॉलोनियों पर कार्रवाई कर लोगों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जाटों संग नए समीकरण साधने की कोशिश, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी रालोद, पढ़िए खास रिपोर्ट

इन कॉलोनियों को किया चिह्नित
1. प्रमोद कुमार - खसरा संख्या 600, सरधना रोड, बैंक कॉलोनी के पास।
2. संजय चौधरी - खसरा संख्या - 1, गांव मुकबपुर, पल्हैड़ा, माउंट लिटरा स्कूल के पास मोदीपुरम।
3. नसीरुद्दीन, अखिलेश गोयल, सचिन - खसरा संख्या 106, 107, 108, 109, गांव नंगलाताशी, खिर्वा रोड।
4. समरपाल, मदनपाल, बिट्टू, बालेश गुप्ता - गांव जिटौली, कृष्णानगर कॉलोनी के पीछे जटौली।
5. नीरज मित्तल, अखिलेश - अमोलिक एंक्लेव, फेस-दो, आसाराम बापू आश्रम के सामने, खिर्वा रोड।
6. नीरज मित्तल, प्रमोद कुमार, सुखपाल, कर्म सिंह, उमेश कुमार, राजपाल - सरधना मेन रोड, पदम कोल्ड स्टोरेज के पीछे ड्रीम सिटी कॉलोनी।

अवैध निर्माणकर्ताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। अब निबंधक कार्यालयों को सूची जारी कर इन कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कहा गया है। - प्रवीणा, एमडीए सचिव

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed