{"_id":"5e372e888ebc3e4b5703b8f6","slug":"priority-of-law-and-order-governance-awasthi-meerut-news-mrt466935353","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था शासन की प्राथमिकता: अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था शासन की प्राथमिकता: अवस्थी
विज्ञापन
मेरठ में एडीजी जोन कार्यालय के सभागार में अधिकारीयो के साथ बैठक लेते उप्र के अपर मुख्य सचिव गृह अ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने 20 दिसंबर 2019 को हुई हिंसा में अभी तक की हुई कार्रवाई की एसएसपी से जानकारी ली। कहा कि कानून व्यवस्था शासन की प्राथमिकता है। लापरवाही पर किसी भी अफसर को नहीं बख्शा जाएगा।
अवनीश अवस्थी रविवार सुबह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। देर शाम एडीजी जोन सभागार में एडीजी जोन प्रशांत कुमार, कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, आईजी रेंज प्रवीण कुमार, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी के साथ करीब 40 मिनट तक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया को लेकर पुलिसिंग और भी प्रभावी होनी चाहिए। अपराध को लेकर पुलिस की जो जीरो टॉलरेंस नीति है वह प्रभावी तौर पर दिखाई देनी चाहिए। जिले की कानून व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए नए थाने बनाने को लेकर निर्देश दिए। पुलिस लाइन में बहुउद्देश्यीय हॉल के निर्माण को लेकर चर्चा की। अपर मुख्य सचिव अवस्थी ने कहा कि पुलिस लाइन और थाने आधुनिक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होने चाहिए जिससे आने वाले समय की चुनौतियाें का सामना किया जा सके।
एसएसपी ने सौंपा रिपोर्ट कार्ड
एसएसपी ने बैठक में बताया कि सीएए के विरोेध में हुई घटना में मेरठ में 55 लोगों को जेल भेजा गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। व्यापारियों से साथ हुई घटनाओं में सभी बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। दावा किया कि लूट, हत्या और डकैती की घटनाओं में कमी आई है। मेरठ जोन में पुलिस ने प्रदेश में बेहतर काम किया है। मेरठ जिले में अपराध की घटनाओं में कमी आई है। मेरठ में साल 2019 में 16 कुख्यात ढेर हुए।