फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Narendra Modi, who arrived in Baghpat, will address the public meeting

PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला, बोले- 70 साल कांग्रेस ने किया छल और दिया धोखा

Mon, 28 May 2018 10:23 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Mon, 28 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi, who arrived in Baghpat, will address the public meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे लोकार्पण समारोह में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ वह लोग हैं जिनके लिए परिवार ही देश है और दूसरी तरफ हम हैं जिनके लिए देश परिवार हैं। मेरे पास करने को देश की सेवा है। इसी के साथ उन्होंने समारोह में एक तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के किसान बेल्ट में किसानों को साधने का प्रयास किया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम लेने के साथ ही दलितों और अति पिछड़ों को भी साधने की कोशिश की, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि बागपत क्षेत्र में नरेंद्र मोदी ने उनका नाम नहीं लिया। इसके साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने कैराना चुनाव का कोई जिक्र तक नहीं किया। देश की तमाम विकास योजनाओं को गिनाने के साथ चार साल की उपलब्धियों को गिनाया और उसकी तुलना कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल से की। दोनों का तुलनात्मक विवरण भी उन्होंने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा और उनकी कर्मभूमि के स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में नमन करते हुए की। वहीं कहा उत्तर प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। एक बार फिर उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही।
विज्ञापन


पढ़ें : विदेशों जैसा है ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, एक नजर में जानिए खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन

Prime Minister Narendra Modi, who arrived in Baghpat, will address the public meeting
रोड शो करते पीएम मोदी

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल में उन्होंने सिर्फ देश के साथ छल किया और धोखा दिया। अब हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं और हमारे काम का मजाक बना रहे हैं, लेकिन इस रैली में आई भीड़ यह सिद्ध करती है कि हमने कितने काम किए हैं और जनता कितना पसंद करती है। यही भीड़ विपक्षियों को सोने नहीं देती है। उन्होंने कहा इन लोगों का जनता और संविधान दोनों पर से विश्वास उठ चुका है। सुप्रीम कोर्ट पर लोग उंगली उठाते हैं, चुनाव आयोग ईवीएम पर चिंता जताते हैं। रिजर्व बैंक की नीतियों पर सवाल उठाते हैं, देश की जो एजेंसी इन के काले कारनामों की जांच कर रही है। उस पर भी अब उंगली उठाएंगे। इसके साथ देश की मीडिया पर भी यह लोग शंका जताते हैं। एक ही परिवार की पूजा करने वाले लोग लोकतंत्र की पूजा नहीं कर सकते हैं। यह वही लोग हैं जो सेना की वीरता पर भी उंगली उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed