फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Narendra Modi make call to know the condition of patients from Dr. Nitish of Baghpat

हैलो! मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं... डॉक्टर नीतिश, आप तो मोर्चे पर डटे हुए हैं, अस्पताल में कैसा हाल है

Mon, 30 Mar 2020 06:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Mar 2020 06:45 PM IST
सार

पीएम मोदी कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों से फोन पर बात कर हौसला बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने डॉक्टर नीतिश से कहा आप तो मोर्चे पर डटे हैं। फिर पूछा मरीजों का हाल...

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi make call to know the condition of patients from Dr. Nitish of Baghpat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों से फोन पर बात कर हौसला बढ़ा रहे हैं। बागपत जनपद में नगर निवासी डॉ. निर्मल के बेटे डॉक्टर नीतिश गुप्ता दिल्ली के अस्पताल में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। वह कोरोना यूनिट के इंचार्ज है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे बातचीत की और हमेशा आगे बढ़ने की कामना की। पीएम से हुई बातचीत के कुछ अंश: 

विज्ञापन


पीएम मोदी: नमस्ते डॉक्टर।
डॉ नीतिश: नमस्ते सर। 

पीएम: नीतिश जी, आप तो बिल्कुल मोर्चे पर डटे हुए हैं। जानना चाहता हूं कि अस्पताल में सभी साथियों का मूड कैसा है। 
डॉ. नीतिश: सभी डॉक्टर आशावादी और उत्साही हैं। आपका आशीर्वाद सबके साथ है। अस्पताल के लिए जो मांग रहे हैं, सब उपलब्ध हो रहा है। डॉक्टर एक फौजी की तरह काम कर रहे हैं। सबका एक ही कर्त्तव्य है कि मरीज ठीक होकर घर जाए। 
विज्ञापन

पीएम मोदी: आपकी बात सही है। ये युद्ध जैसी स्थिति है और आप ही सब मोर्चा संभाले बैठे हो। आपको तो इलाज के साथ- साथ काउंसिलिंग भी करनी होती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीतिश: काउंसिलिंग जरूरी है, क्योंकि मरीज यह सुनके डर जाता है कि उसको कोरोना है। इलाज के साथ उनको समझाना होता है कि कुछ नहीं है। अगले 14 दिन में आप ठीक होकर घर जाएंगे। हम अभी तक ऐसे 16 मरीजों को घर भेज चुके हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: दो दिन से भूखे हैं, नींद भी नहीं आती, अमर उजाला ने जाना हाल, दर्द बयां करते भर आईं लोगों की आंखें

पीएम ने यह भी पूछा
पीएम मोदी ने पूछा कि जब आप बात करते हैं तो ओवरऑल क्या आता है। आपके सामने जब डरे हुए लोग हैं तो इनकी क्या चिंता सताती है। डॉक्टर नीतिश ने कहा कि समझाते हैं। सर्दी जुकाम वाला जो केस होता है, वो पांच-सात दिन में ठीक हो जाता है। बार- बार मरीज के पास जाते हैं। इससे आत्मविश्वास बन जाता है। मगर, शुरू में तो डर जाते हैं। 

आखिर में क्या बोले पीएम
आखिर में पीएम ने डॉक्टर नीतिश से कहा कि आप सभी का बहुत बहुत साधुवाद। आप जैसे लोगों के प्रयासों से भारत कोरोना के खिलाफ अवश्य विजयी होगा। मेरा आपसे आग्रह है कि आप अपना ध्यान रखें। अपने साथियों का ध्यान रखें। अपने परिवार का ध्यान रखें। दुनिया का अनुभव बताता है कि इस बीमारी से संक्रमित होने वाले व्यक्तियों कि संख्या अचानक बढ़ती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed