धोखा दे गई पत्नी: प्रेमी संग फरार हुई चार माह की गर्भवती, पीड़ित पति ने एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
Meerut News : चार माह की गर्भवती पत्नी अपने पति को धोखा देते हुए प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विस्तार
गाजियाबाद स्थित मायके गई चार महीने की गर्भवती महिला कार में बैठकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। मेरठ में महिला के पति ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक, शाहजहां नगर कॉलोनी के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद की एक युवती के साथ हुई थी। वर्तमान में महिला चार महीने की गर्भवती है।
युवक ने बताया कि एक महीने पहले उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। वह अपनी पत्नी को लेने के लिए कई बार मायके गया, मगर उसने आने से इंकार कर दिया। दो दिन पहले महिला अपने मायके से टहलने की बात कहकर घर से बाहर निकली और पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ कार में बैठकर फरार हो गई। कार में बैठी महिला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
पीड़ित का आरोप है कि ससुराल वाले उसे पुलिस में शिकायत करने से रोक रहे हैं। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट