फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power cut from city to village

शहर से लेकर गांव तक हो रही बिजली कटौती

Fri, 28 Feb 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Power cut from city to village
शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती
विज्ञापन

मेरठ। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती ने हाहाकार मचा रखा है। बोर्ड परीक्षा के दौरान बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गुस्साए ग्रामीणों ने किसान समाधान दिवस के मौके पर डीएम से भी इस मामले की शिकायत कर भरपूर बिजली आपूर्ति की मांग की। कहा कि बिजली कटौती के कारण परीक्षार्थी परेशान हैं। जिलाधिकारी ने पीवीवीएनएल एमडी से बात कर बिजली आपूर्ति सुधारने को कहा है।
पावर कारपोरेशन 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए विद्युतीकरण ढांचे को मजबूत करने का दावा करता है। लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। गांवों को 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बावजूद 12 से 13 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, नलकूप के लिए 10 घंटे आपूर्ति के शेड्यूल की जगह आठ घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार को किसान समाधान दिवस के मौके पर ग्रामीणों ने डीएम अनिल ढींगरा से इसकी शिकायत की। ग्रामीणों का कहना था कि बोर्ड परीक्षा के दौरान भी भरपूर बिजली नहीं दी जा रही है। रात के समय बिजली कटौती के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति कराने की मांग की थी। डीएम अनिल ढींगरा ने इस संबंध में पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बात कर आपूर्ति सुधरवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

शहर में भी हो रही कटौती
गांव के साथ शहर में भी बिजली कटौती की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी लिसाड़ीगेट, विकासपुरी, हापुड़ रोड, लिसाड़ी रोड, एमईएस, लेडीज पार्क, पुराना आरटीओ, टाउन हाल, रोहटा रोड, अमन विहार, अम्हैड़ा और कंकरखेड़ा आदि बिजलीघर क्षेत्र में दो से तीन घंटे बिजली कटौती की गई। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। फाल्ट और मरम्मत आदि के चलते शटडाउन लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed