मेरठ: ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में तनाव के चलते कवि सम्मेलन स्थगित, पीएसी तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में सरधना कस्बे के ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में वर्षों से हो रहे गंगा-जमुनी मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की परंपरा शनिवार को टूट गई। सम्मेलन में मंच से राजनीति किए जाने का आरोप लगाते हुए संगीत सोम सेना सामने आ गई। इससे उत्पन्न तनाव के चलते प्रशासन ने देर शाम कार्यक्रम स्थगित कर दिया। वहीं, कार्यक्रम रोके जाने के विरोध में मेला समिति के कुछ सदस्यों ने चेयरपर्सन को संयुक्त त्यागपत्र सौंप दिया।
मेला आयोजन समिति द्वारा सपा नेता अतुल प्रधान को मुख्य अतिथि बनाया गया। वहीं, संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक ने गत वर्षों में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच से राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सबक सिखाने की चेतावनी दी। उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों का हवाला देते हुए एसडीएम को पत्र सौंपा।
उधर, कुछ मेला समिति के सभासद सदस्यों ने मेले की शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसडीएम से कार्यक्रम स्थगित कराने का आग्रह किया। वहीं, दूसरे पक्ष के सभासदों ने मेला कार्यक्रम समिति से खुद को अलग करते हुए पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी को त्यागपत्र सौंप दिया। इस पर पालिका के कार्यवाहक ईओ व एसडीएम अमित कुमार ने हालात की गंभीरता को देखते हुए गंगा जमुनी मुशायरा व कवि सम्मेलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके मद्देनजर मेले में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है।
वर्जन-
छोटे दिल के लोग उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाए जाने मात्र से डर गए हैं। हम लोग इस तरह से हताश होने वाले नहीं हैं। -अतुल प्रधान, सपा नेता
मेले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर गंगा जमुनी मुशायरे एवं कवि सम्मेलन स्थगित किया गया है। -अमित कुमार, एसडीएम सरधना
मेला सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है। इसे स्थगित किए जाने के विरोध में कुछ सभासदों ने मेले की कार्यक्रम समिति से त्यागपत्र उन्हें सौंपा है। -शबीला अंसारी, चेयरपर्सन सरधना
कुछ लोग मेले में मंच से राजनीति करते हैं। पूर्व के वर्षों में मंच से माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। संगीत सोम सेना इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। - सचिन खटीक, संगीत सोम सेना प्रदेश अध्यक्ष
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/