फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poonam Chaudhary of Meerut has become the principal after getting success in the PCS examination

कामयाबी को सलाम: मुश्किलों में भी नहीं मानी हार, पीसीएस में पाई सफलता, पूनम चौधरी बनीं जीआईसी की प्राचार्य

Wed, 19 Oct 2022 08:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Oct 2022 08:31 PM IST
सार

Meerut News: पूनम चौधरी की कामयाबी को आप भी सलाम करेंगे। उन्होंने मुश्किल समय में भी हार नहीं मानी और अब पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की। पूनम चौधरी प्राचार्य बनी हैं।

विज्ञापन
Poonam Chaudhary of Meerut has become the principal after getting success in the PCS examination
बेटी के साथ पूनम चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Meerut News: अगर मन में लगन हो कुछ कर दिखाने की तो कितनी भी मुश्किलें सामने आए लेकिन कामयाबी जरूर मिलती है। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी सिंगल मदर पूनम चौधरी ने तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ते हुए पीसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वे जीआईसी में प्राचार्य बनी हैं। पूनम चौधरी वर्तमान में बुलंदशहर के जीआईसी इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। 
विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर के लक्ष्मी नगर की रहने वाली पूनम चौधरी के सामने शादी के बाद से ही हालात ऐसे बने कि उनको अलग रहने का निर्णय लेना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि जो सपने उन्होंने देखे थे, उनको पढ़ाई के दम पर पूरा करेंगी। बेटी छोटी थी लेकिन उन्होंने उसकी परवरिश के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। 2012 में वह सरधना के महादेव राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षिका बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 2019 से 2021 तक मेरठ के जीआईसी इंटर कॉलेज में शिक्षिका रहीं। बेटी की पढ़ाई के साथ कोचिंग करके खुद की पढ़ाई करना बेहद मुश्किल भरा रहा। बीमार हो गईं, जिसके बाद दो साल उनको कोचिंग छोड़नी पड़ी। 

यह भी पढ़ें: Hastinapur: नाव हादसे के दूसरे दिन भी चला सर्च अभियान, डूबे व्यक्ति का शव पांच घंटे बाद गंगा से बरामद

पूनम चौधरी बताती हैं कि उनकी सफलता के पीछे पिता बुद्धि सिंह, माता मनोरमा, बेटी रुशाली चौधरी और उनके भाई एवं भाभियों का बड़ा सहयोग है। जिस उम्र में बेटी रुशाली को मां के प्यार की जरूरत थी तब वह उनको पढ़ाई करने के लिए कहती थी। रुशाली अब दसवीं कक्षा में है।

यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण

पूनम अपनी सफलता का श्रेय सिविल एकेडमी के अभिषेक शर्मा को भी देती हैं। उन्होंने यहीं से कोचिंग ली। यूपी-पीसीएस अपर सबोर्डिनेट 2021 के पद पर चयनित होने के बाद उनको जीआईसी के प्राचार्य पद पर तैनाती मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed