फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution: Meerut in 50 polluted cities of the world, day temperature reached near 33

Pollution: मेरठ दुनिया के 50 प्रदूषित शहरों में, दिन का तापमान 33 के पास पहुंचा, सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार

Thu, 16 Mar 2023 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Mar 2023 10:59 AM IST
सार

स्विट्जरलैंड की फर्म आईक्यू एयर ने वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के नाम रिपोर्ट जारी की है। इसमें दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों को शमिल किया गया है, जिसमें मेरठ सबसे प्रदूषित शहरों में गिना गया है। वहीं मौसम की बात करें तो सीजन में बुधवार को दिन सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन
Pollution: Meerut in 50 polluted cities of the world, day temperature reached near 33
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में मेरठ भी शामिल हो गया है। लगातार बिगड़ रही हवा से सामान्य दिनों में भी यहां प्रदूषण ज्यादा रहता है। दिन का तापमान पहली बार 33 डिग्री के पास पहुंच गया। इस कारण सीजन में दिन सबसे गर्म रहा है। रात के तापमान में गिरावट हुई है, जबकि दिन का तापमान तेजी से बढेगा। तेजी से बढ़ता तापमान गेहूं और सरसों की फसल के लिए सही नहीं है। 

विज्ञापन

 

स्विट्जरलैंड की फर्म आईक्यू एयर ने वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के नाम रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के प्रदूषित शहरों में मेरठ का 31वां नंबर है, जबकि भारत के टॉप 39 शहरों में 23वें स्थान पर है।

विज्ञापन


दिल्ली से मेरठ 70 किलोमीटर दूर है। दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के एनसीआर में शामिल होने के कारण यहां की हवा लगातार खराब होती जा रही है। दिल्ली का नंबर दुनिया में चौथा है। एनसीआर क्षेत्र में मेरठ में पीएम 2.5 का स्तर लगातार खराब हो रहा है। सामान्य दिनों में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)100 के आसपास होना चाहिए लेकिन सामान्य दिनों में यह 200 से 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर रहता है। बढ़ता प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण से जुड़ा सबसे बड़ा खतरा है। 

चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण से अस्थमा, कैंसर, फेफड़ों की बीमारियां, हृदय रोग ही नहीं, समय से पहले मृत्यु होना तक शामिल हैं। छोटे-छोटे धूल के पार्टिकल सांस की नली द्वारा शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं। पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5  के बढ़ने के कारण धुंध छाने और साफ न दिखाई देने के साथ गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। पीएम वायु प्रदूषकों के साथ वायु प्रदूषण के स्तर को मापने का एक सही उपाय है।

यह भी पढ़ें: Meerut News: माफिया अतीक के बेटे असद और शूटरों की घेराबंदी में लगी एसटीएफ

सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार का दिन
आधा महीना बीत चुका है, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे नहीं आया है। लगातार गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है और मौसम में बदलाव दिख रहा है। सीजन में बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा है। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि दिन गर्म रहा है और अभी दो तीन दिन तक मौसम गर्म बना रहेगा।
 

आज से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 17 से 20 मार्च के बीच में बारिश होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 210 पर पहुंच गया है। शहर में जयभीमनगर 200, गंगानगर 215, पल्लवपुरम 219,दिल्ली रोड 230, बेगमपुल 218 दर्ज किया गया है।

पिछले सात दिन का तापमान

तारीख   अधिकतम  न्यूनतम

9             30.0       17.8

10           29.9        16.6

11            31.4        15.5

12            32.3        15.6

13            32.0        15.8

14            31.5        18.4

15             32.5       15.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed