फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution In Pollution: AQI 364 smoge everywhere, air has reached dangerous levels

Pollution In Meerut: एक्यूआई 364...उड़ रही धूल, निकल रहा धुआं... निर्देश हवा, सांसे हो रहीं खफा

Thu, 09 Nov 2023 08:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Nov 2023 08:47 AM IST
सार

वायु प्रदूषण से मेरठ का एक्यूआई 364 के स्तर पर पहुंच गया है वहीं स्मॉग से राहत नहीं मिली है। दीपावली के पर्व से ठीक पहले प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। हवा में धूल, धुंध, धुआं का स्तर बढ़ता जा रहा है। चिकित्सक बाहर निकलने पर मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Pollution In Pollution: AQI 364 smoge everywhere, air has reached dangerous levels
प्रदूषण के कारण छाया स्मॉग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, हवा में धूल, धुंध, धुआं का स्तर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 के स्तर पर पहुंच गया। खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी हवा से लोगों का दम घुटने लगा है, सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। बावजूद इसके एक्यूआई स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए बने नियमों का पालन कराने में अफसर अपनी जिम्मेदारी निभाने में फेल हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम शहर का सच जानने निकली तो जगह-जगह निर्माण कार्य चलते मिले। कई स्थानों पर कूड़ा जलता दिखा। रोड़ी, रेत खुले में बिकती मिली। यहां तक कि नई सड़क पर नगर निगम की नई बिल्डिंग के लिए मिट्टी की खुदाई भी लगातार जारी है।
विज्ञापन


नगर निगम ही उड़ा रहा नियमों की धज्जियां
नई सड़क किनारे नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे नए भवन के लिए मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा है। जिससे क्षेत्र में धूल का गुबार उड़ रहा है। गेट पर प्रवर्तन दल का पहरा है। अगर कोई उड़ती धूल का विरोध करता है तो पहरेदारों से भिड़त होती है।
विज्ञापन


खुले में बिक रही निर्माण सामग्री
टीपीनगर, खत्ता रोड, रेलवे रोड, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, लोहियानगर में खुले में निर्माण सामग्री रोड़ी, रेत, बजरी बेची जा रही है। इन निर्माण सामग्रियों को ढका नहीं गया है। पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pollution In Pollution: AQI 364 smoge everywhere, air has reached dangerous levels
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

जल रही पराली, लग रहा जुर्माना
पराली जलाने पर पाबंदी है। सेटेलाइट के जरिए भी इसकी निगरानी की जा रही है। इसके बाद भी खेतों में पराली जलाई जा रही है। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में खेतों में पराली जलाने पर किसान अंकित पर 2500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद भी कई जगह से पराली जलाए जाने की सूचनाएं हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया चेतावनी दी गई कि अगर किसानों ने गन्ने की पत्ती जलाई तो उनकी चीनी मिल से गन्ना पर्ची रोकने पर विचार किया जाएगा।

गंगानगर, पल्लवपुरम और जयभीम नगर हॉट स्पॉट, लेकिन दिल्ली रोड में सबसे ज्यादा धूल
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में गंगानगर, पल्लवपुरम और जयभीम नगर को प्रदूषण के लिए हॉट स्पॉट माना है। नगर निगम का दावा है कि हॉट स्पॉट और सिविल लाइन क्षेत्र में तीन वाटर स्प्रिंगलर और तीन स्मॉक गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

सीवर जेटिंग मशीन से भी पानी छिड़काव कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली रोड सबसे प्रदूषित इलाका दर्ज किया गया। यहां सूचकांक 412 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 391, गंगानगर में 309, पल्लवपुरम में 393, बेगमपुल में 401, शॉप्रिक्स मॉल 395, हापुड़ चौराहा 399, तेजगढ़ी चौराहा 388, बच्चा पार्क 375, मेडिकल 402 दर्ज किया गया।

Pollution In Pollution: AQI 364 smoge everywhere, air has reached dangerous levels
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

ये नियम लागू
निर्माण कार्य बंद हों।
खुले में निर्माण सामग्री की बिक्री पर रोक।
कूड़ा जलाने पर रोक।
पार्क, पेड़ों की पानी से धुलाई।
मुख्य मार्गों पर तीन टाइम पानी का छिड़काव। धूल उड़ाती टूटी सड़कों पर पानी का छिड़काव। 
 

स्मॉग में इस तरह रखें दिल और फेफड़ों की सेहत का ख्याल
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल और वरिष्ठ सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि अधिक प्रदूषित हवा में सांस लेने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। स्मॉग में कुछ चीजों पर ध्यान देकर दिल और फेफड़ों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

- स्मॉग होने पर ज्यादा देर तक बाहर न रहें।
- घर के बाहर जाने पर मॉस्क, रूमाल या गमछे का इस्तेमाल करें।
- रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
- धू्म्रपान बिलकुल भी न करें।
- आंखों में जलन महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
- खाने में रोजाना विटामिन सी, ओमेगा फैटी एसिड, मैग्नीशियम और अदरक का भरपूर इस्तेमाल करें। 

कूड़ा जलाने, सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालकर बेचने वालों के खिलाफ निगम जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है। शताब्दीनगर में कूड़ा जलाने वाले पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। हापुड़ रोड स्थित वार्ड 85 में निर्माण सामग्री खुले में बेचने वाले पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। निर्माण कार्यों पर रोक लगाने और जुर्माना लगाने की जिम्मेदारी निर्माण विभाग की है। - डॉ. हरपाल सिंह, पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम।
 


वायु प्रदूषण रोकना प्राथमिकता में है। सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मॉनीटरिंग की जा रही है। अगर कहीं नियमों के पालन में कोताही बरती जा रही है सख्ती की जाएगी। -जिलाधिकारी, दीपक मीणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed