फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   political news meerut

प्रदेश और जिलाध्यक्षों को लेकर भाजपा में खींचतान

Fri, 29 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 29 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
political news meerut
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष भले ही आम सहमति से शांतिपूर्वक नियुक्त हो गए हों, लेकिन जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान जारी है। अभी तक न तो सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष घोषित हुए हैं, और न ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्षों का नाम 11 जनवरी तक तय होना था। लेकिन नेताओं की आपसी खींचतान और विधायकों व सांसदों की अपने चहेतों को अध्यक्ष बनाने की कोशिशों में विवाद इस कदर बढ़ा कि अभी तक मात्र 56 जिलों के अध्यक्ष तीन किश्तों में जारी हो पाये हैं।
विज्ञापन


मेरठ महानगर की बात करें तो यहां राजनीति गहरा रही है। चार दावेदार करुणेश नंदन गर्ग, सतीश गर्ग, सुरेश जैन रितुराज और कमलदत्त शर्मा के नाम हाईकमान के पास विचाराधीन हैं। इन चारों को लेकर आपस में शहर के तीनों विधायक और सांसद जूझ रहे हैं, तो संघ परिवार भी मैदान में डटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी यही स्थिति है। अब तक आधा दर्जन नाम केंद्रीय नेतृत्व के सामने आ चुके हैं, लेकिन संगठन पर मजबूती के साथ पकड़ रखते हुए 2017 के विधानसभा चुनाव को पार लगाने वाली कुव्वत किसी मेें नजर नहीं आ रही है। ऐसे में एक बार फिर वर्तमान अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के बीच मुकाबला फंसता नजर आ रहा है। लेकिन यूपी अध्यक्ष को लेकर राष्ट्रीय नेता एकमत नजर नहीं आ रहे हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष और एक फरवरी को बाकी जिलाध्यक्ष घोषित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed