फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   policen custody

जेल से कचहरी तक लगी थी बदमाशों की फिल्डिंग

Fri, 04 Nov 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 04 Nov 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
policen custody
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस कस्टडी से इकराम को छुड़ाने के लिए बदमाशों की जिला जेल से कचहरी तक फिल्डिंग लगी थी। सुबह पहले बदमाश जेल के गेट पर पहुंचे और दोपहर बाद कचहरी में आए। इसका खुलासा पुलिस की जांच में ही हुआ है। पुलिस ने बदमाशों की पुलिसकर्मी और एक अधिवक्ता से सेटिंग होना बताया है।
विज्ञापन

इकराम शातिर बदमाश है। 2011 में जेल ब्रेक करने भागने पर इकराम को पकड़ना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया था। इसके बावजूद भी इकराम की पेशी में लापरवाही बरती। जिला जेल में इकराम से बदमाश मुलाकात करते थे। पुलिसकर्मियों व एक अधिवक्ता से सेटिंग तो इकराम ने खुद ही की। पुलिसकर्मियों ने उसकी हथकड़ी ऐसी कर दी, ताकि वह आसानी से अपने हाथ निकाल सके।
विज्ञापन

हुआ भी कुछ ऐसा ही। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि मुल्जिम को भगाने में दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही है। साठगांठ होने का मामला भी सामने आया है। जिसकी जांच चल रही है। बदमाश सुबह से ही इकराम को छुड़ाने के लिए लग गए थे। सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोग संदिग्ध आए है। जेल से लेकर कचहरी तक बदमाशों का जाल बिछा था। मुल्जिम को भगाने के लिए उन्हें ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से करेंगे शिकायत?
बदमाश अगर कचहरी में गोली चला देते तो क्या होता। यह सवाल पुलिस और अधिवक्ता के जेहन में चुभ रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता अमित दीक्षित ने बताया कि पुलिस घूस लेकर मुल्जिम भगाती है। कचहरी में बड़ी घटना हो सकती है। इस मामले को लेकर पुलिस अफसरों से शिकायत करेंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर होनी चाहिए।  


अलर्ट के बाद भी गंभीर नहीं
भोपाल जेल ब्रेक के बाद वेस्ट यूपी की जेलों को अलर्ट रहने को कहा गया था। इकराम तो मेरठ जेल ब्रेक करने में पहले भी आरोपी था। इसके बावजूद उसको हाई सिक्योरिटी बैरक से निकालकर सामान्य जेल में शिफ्ट किया गया। पुलिस ने भी घोर लापरवाही की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed