फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Policeforce deployed in Deoband after arrested of Chandra Shekar and bhim army protest in Delhi

दिल्ली में भीम आर्मी के प्रदर्शन और चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद देवबंद में अलर्ट, पुलिसफोर्स तैनात

Fri, 23 Aug 2019 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Policeforce deployed in Deoband after arrested of Chandra Shekar and bhim army protest in Delhi
फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प व संस्थापक चंद्रशेखर की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को देवबंद में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। नगर एवं देहात इलाकों में जहां पुलिस फोर्स ने अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं, देहात के अधिकांश मुख्य मार्गों और नगर में विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। 

विज्ञापन


भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित 60 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, उपाध्यक्ष पर हुआ था राजद्रोह का केस
विज्ञापन


दिल्ली में भीम आर्मी के हिंसक प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को एसडीएम राकेश कुमार और सीओ अजेय शर्मा ने पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ नगर एवं देहात इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही नगर में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने, देवबंद-बरला मार्ग, मंगलौर रोड पुलिस चौकी, एमबीडी चौक, सुभाष और शास्त्री चौक, नूरपुर चौराहा समेत विभिन्न चौक चौराहों और देहात के अधिकांश मुख्य मार्गों पर पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही खुफिया विभाग के साथ साथ पुलिस की नजरें भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की हर गतिविधि पर लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर गिराने का मामला: दिल्ली के लिए रवाना हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

वहीं खुफिया विभाग के अधिकारी मुखबिरों के जरिए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहकर उनकी पल पल की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते रहे। पुलिस की सतर्कता के चलते देर शाम तक नगर या देहात क्षेत्र में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं किया गया। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। लेकिन उसके बाद भी निरीक्षक संजय सिंह व यादराम यादव पुलिस फोर्स के साथ अलग अलग स्थानों पर गश्त करते रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed